April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

आदर्श पब्लिक स्कूल, सुरतपुर में बाल भोज तो युगल सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बाल प्रतियोगिता का आयोजन

आदर्श पब्लिक स्कूल, सुरतपुर में बाल भोज तो युगल सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बाल प्रतियोगिता का आयोजन।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

वैशाली !महुआ ,देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाने का सिलसिला बाल दिवस रूप में जारी है । इसी करी में महुआ प्रखंड क्षेत्र के सुरतपुर गांव स्थित आदर्श पब्लिक स्कूल में बच्चों के बीच बाल भोज का आयोजन किया गया ।बाल भोज का नेतृत्व आदर्श पब्लिक स्कूल के प्राचार्य शंकर मालाकार ने की। इस मौके पर विद्यालय के सभी बच्चों के बीच में बाल भोज का वृहत पैमाने आयोजन किया गया ।जहां पर बच्चे बड़े ही हर्षोल्लास के साथ बाल भोज का आनंद उठाया। इस मौके पर प्राचार्य शंकर मालाकार ने बताया कि बाल दिवस के दिन सभी विद्यालयों में अलग-अलग तरीके से आयोजन किए जाते हैं इसलिए हमने अपने विद्यालय में बच्चों के बीच में एक साथ बैठकर भोजन करने का जो आनंद लिया यह उनके चेहरे से साफ स्पष्ट दिखाई दे रहे थे। इस मौक पर विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षाएं एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे ।दूसरी तरफ महुआ प्रखंड क्षेत्र के हरपुर स्थित युगल सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक प्रमोद पंडित के नेतृत्व में बाल दिवस पर बाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व की चर्चा की तथा उनके बताए हुए आदर्श पर चलने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.