April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महिलाओं ने भैया दूज, गोवर्धन पूजा पर्व श्रद्धा से मनाई

महिलाओं ने भैया दूज, गोवर्धन पूजा पर्व श्रद्धा से मनाई

रिपोर्ट:- मोहन कुमार सिंह, महुआ

महुआ नगर परिषद क्षेत्र के पुरानी बाजार में महिलाओं ने भाई के घर धन वैभव एवं लंबी उम्र की कामना को लेकर बुधवार को गोधन कूट भैया दूज एवं अन्नकूट महोत्सव पर्व मनाया। पारंपरिक तरीके से पर्व को मनाया गया। सुबह से ही बहनें भाई को श्राप देने में जुट गई। गोधन कूटने के लिए शहर के मुहल्लों एवं गांवों में बहनों ने टोटके किए। रेंगनी के कंटीले पौधे की पतियों से बहनों ने भाई के दुश्मनों को परास्त करने के टोटके किए। गोवर्धन की प्रतिमा बनाकर गोधन कूटा। गोधन कूटने के बाद बहनों ने भाईयों की कलाई पर धागा बांध चना के साथ मिठाई का प्रसाद खिलाया। बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की। गोधन को लेकर घरों में सुबह से ही उत्सव का माहौल रहा। परंपरागत गीत से शहर एवं गांव का माहौल एक जैसा रहा। ‘अंवरा कुटीली भंवरा कुटीला जम के दुआर, कुटीला भइया के दुश्मन आठो पहर दिन रात’ गीत गाए। गौसपुर चकमजाहिद पंचायत के गद्दोपुर में पारंपरिक गीत महिलाओं व लड़कियों ने गोधन कूट पर्व मनाया।इस मौके पर हेमंती देवी, सुमन देवी, चंदमुखी देवी, अंजना जायसवाल,पूनम देवी, बिनती देवी ,कोमल कुमारी, संजू देवी,मंजू देवी, रीता गुप्ता, रेणु देवी, पिंकी देवी, अंशिका कुमारी, अंजलि कुमारी, निक्की जायसवाल समेत अनेक महिलाएं शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.