आदर्श पब्लिक स्कूल ,सुरतपुर के बच्चों द्वारा आयोजित की गई छठ महोत्सव ।
आदर्श पब्लिक स्कूल ,सुरतपुर के बच्चों द्वारा आयोजित की गई छठ महोत्सव ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
वैशाली !महुआ, प्रखंड क्षेत्र के आदर्श पब्लिक स्कूल ,सुरतपुर के छोटे-छोटे स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से भावपूर्ण छठ महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया । छठ महोत्सव की जानकारी देते हुए विद्यालय के निदेशक सह प्राचार्य शंकर कुमार ने कहा आदर्श पब्लिक स्कूल परिसर में बच्चों द्वारा दी जाने वाली छठ महोत्सव कार्यक्रम बहुत धूम धाम से मनाया गया है। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर स्कूली बच्चों के द्वारा अपनी अपनी प्रतिभाओं की प्रस्तुति दी गई । उन्होंने बताया कि स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा सामूहिक रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली , पेंटिंग , गायन , नृत्य , क्विज़ आदि प्रतियोगिताओं की प्रस्तुति की गई। छठ पर्व हमें मानवता की सीख देती है। यह हमें प्रकृति के बीच रहने की प्रेरणा देती है। आज भी ग्रामीण परिवेश में प्रकृति से रूबरू कराती है। महोत्सव में भाग लेने वाले छात्र नैतिक, तेजस्वी ,देवराज ,अंकित, रुद्राक्ष ,हिमांशु ,आशीष, छात्रा आरुषि , डबली शबनम ,आयशा, सुहानी, नैना, मानसू ,मोनिका, चांदनी, सुप्रिया, दिव्या की प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा ।इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिका जिसमें शंभू ,मिथुन, चंदन ,कृष्ण मोहन ,मनीष, मंतोष, अजीत, रीता ,रोशनी, मुस्कान, सुचिता, नंदिता ,शिवांगी, अनु ,जूली, उमा भारती सहित अन्य गण्यमान व्यक्ति उपस्थित थे। इस मौके पर उपस्थित सभी पत्रकारों को विद्यालय के निर्देशक शंकर कुमार द्वारा अंग वस्त्र देखकर सम्मानित किया गया।
