April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

शहीद प्रभात रंजन के परिजनों से मिले ,नेता प्रतिपक्ष , बिहार विधानसभा।

शहीद प्रभात रंजन के परिजनों से मिले ,नेता प्रतिपक्ष , बिहार विधानसभा।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

वैशाली ।हाजीपुर पिछले दिनों बालू माफिया द्वारा जिले के पातेपुर क्षेत्र के लाल प्रभात रंजन की निर्मम हत्या के बाद राजनेताओ का परिजनों से मिलने की सिलसिला जारी है।बिहार विधान सभा में प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा परिजनों से मिलने के बाद प्रेस को संबोधित करते हुए कहा सरकार बालू माफिया को बचा रही है। जिस तरह वैशाली के लाल एस. आई प्रभात रंजन की हत्या बालू माफिया द्वारा की गई और अभी तक हत्यारा नहीं पकड़ा गया, इससे स्पष्ट हो रहा है इस सरकार बालू माफिया को बचा रही है। बिहार में जंगल राज अब गुंडाराज में तब्दील हो गया है ।बड़े भाई छोटे भाई मिलकर बिहार की गौरवशाली इतिहास को कलंकित कर रहे हैं ।मुख्यमंत्री अपना मानसिक संतुलन चुके हैं ,वह पूर्ण रूप से बीमार हो चुके हैं और बिहार को बीमारू राज्य बना रहे हैं । जनता अब इनसे मुक्ति चाहती है ,आने वाले चुनाव में निश्चित ही इस दोनों भाई से बिहार की जनता मुक्ति चाहेगी l डॉ मनोज कुमार सिंह भाजपा जिला प्रवक्ता ने बताया की नेता प्रतिपक्ष ने कहा इस निकम्मी सरकार को 1 मिनट भी रहने का अधिकार नहीं है । हम सरकार से मांग करते हैं कि शहीद प्रभात रंजन के परिवार को एक करोड़ रूपया एवम उनके परिवार को सरकारी नौकरी मिले। दुख की घड़ी में भाजपा का परिवार शहीद परिवार के साथ खड़ा है ।जब तक अपराधी की गिरफ्तारी नहीं हो जाती ,भाजपा उस परिवार की न्याय के लिए लड़ती रहेगी। इस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ प्रेम सिंह कुशवाहा ने बुके एवं पुष्पहार से दे कर नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक का स्वागत किया । इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर प्रेम सिंह कुशवाहा ,हाजीपुर विधायक अवधेश कुमार ,लालगंज विधायक संजय कुमार ,पातेपुर विधायक लखेंद्र पासवान ,प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार ,जिला उपाध्यक्ष बच्ची मिश्रा, पंकज यादव ,जिला मंत्री बबीता सिंह राजपूत ,नवीन कुमार सिंह ,अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष उदय राम ,जिला महामंत्री जालंधर राम ,मंडल अध्यक्ष मुकेश कुशवाहा ,किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष किशोर कुणाल नन्हक ,राजेश कुमार ,राकेश कुमार ,नरेश साहू सहित पार्टी के समर्पित नेता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.