छठ के मौके पर विशेष ट्रेनों के परिचालन का जिलाधिकारी ने लिया जायजा ।
छठ के मौके पर विशेष ट्रेनों के परिचालन का जिलाधिकारी ने लिया जायजा ।
वैशाली जिले से कौशल किशोर सिंह की रिपोर्ट।
लोक आस्था का महापर्व छठ के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों का परिचालन कराया जा रहा है। इसको लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा हाजीपुर रेलवे जंक्शन पर भीड़ नियंत्रण के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।यहां पर जिला प्रशासन की ओर से दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।
