April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जादूगर आनंद बिहार का हैरत रंगेज कारनामा, पूर्व जिला पार्षद के संपत्ति को कराया अपने नाम।

जादूगर आनंद बिहार का हैरत रंगेज कारनामा, पूर्व जिला पार्षद के संपत्ति को कराया अपने नाम।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

वैशाली ।महुआ ,बिहार के चर्चित जादूगर आनंद बिहारी का तिलिस्मी करिश्मा देखकर लोग दांतों तले उंगली दबाने को विवश हुए।बताते चले कि महुआ प्रखंड क्षेत्र के सुपौल टरिया पंचायत अंतर्गत गोपालपुर गांव स्थित ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल में जादूगर आनंद बिहार का एक दिवसीय शो कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिला पार्षद व क्षेत्र के जाने-माने नेता सुरेंद्र पासवान शास्त्री उपस्थित थे ।जादूगर ने उनसे अपने पक्ष में एक प्रशस्ति पत्र लिखने को कहा ,जब पूर्व पार्षद ने अपने ही कलम से जादूगर के पक्ष में प्रशस्ति पत्र लिखा और नीचे अपनी हस्ताक्षर भी बनाएं , फिर जादूगर ने ऐसी करिश्मा दिखाया कि लोग देखकर हक्का-बक्का रह गये ।लोगों को पढ़ने के लिए दिया जिसमें लिखा था कि मैं अपनी चल अचल संपत्ति जादूगर आनंद बिहार के नाम करता हूं। आखिर ऐसा हुआ कैसे, यह सोच लोग दांतों तले उंगली दबा रहे थे। ऐसा कारनामा एक नहीं दर्जनों करनामा दिखाकर जादूगर सबका दिल जीत लिया ।लोग यही कह रहे थे कि वाकई यह जादू है या फिर हाथ की सफाई ,इस उधेड़ बुन के साथ उपस्थित लोगों ने जादूगर को दिल से प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.