छठ पूजा के अवसर पर पूजन सामग्री का वितरण
छठ पूजा के अवसर पर पूजन सामग्री का वितरण
महुआ। रेणु सिंह
लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व की शुरुआत हो गयी है। आज छठ पर्व का दूसरा दिन खरना के रूप में मनाया जाता है।लालगंज प्रखण्ड के नामीडीह गाँव में चाँदी गाँव निवासी सिल्का कम्पनी के मालिक अमरेंद्र कुमार सिंह उर्फ झुनझुन सिंह के द्वारा छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया गया। ज्ञातव्य हो उनके द्वारा पिछले 20 सालों से छठव्रतियों के बीच पूजा सामग्री का वितरण किया जा रहा है। इस मौके पर जरूरतमंद छठ व्रतियों के बीच नारियल, सूप, नींबू और साड़ी का वितरण किया गया। उल्लेखनीय है कि श्री अमरेन्द्र सिंह छठ व्रत के अवसर पर पिछले 20 वर्षों से यह कार्यक्रम करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि माता का आशीर्वाद रहा तो हमलोग आगे भी यह कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर मरई (हाजीपुर) निवासी सत्येन्द्र सिंह,पत्रकार, पंकज चौहान,राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित जितेन्द्र सिंह, राम किशोर सिंह, अशोक कुमार सिंह, राज किशोर सिंह, अरुण कुमार सिंह के अलावा समाज के गण्यमान्य व्यक्ति एवं नवयुवक मौजूद होकर इस कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
