मनुष्य का जीवन कुछ दिनों का है, पुण्य के कार्यों से अपने जीवन को सार्थक बनाएं / हाजी नसीम गाजीपुरी
मनुष्य का जीवन कुछ दिनों का है, पुण्य के कार्यों से अपने जीवन को सार्थक बनाएं / हाजी नसीम गाजीपुरी
रिपोर्ट : आदिल शाहपुरी वैशाली
वैशाली हाजीपुर राजापाकर ग्राम गाजीपुर निवासी समाजसेवी , गरीबों मजदूरों लाचारों बेसहारों के मददगार हाजी नसीम गाजीपुरी ने सूत्रों से बात करते हुए कहा कि मनुष्य का जीवन इस दुनिया में चंद दिनों के लिए होता है इसलिए मनुष्य को चाहिए कि अपने जीवन को पूर्ण रूप से पुणय के कार्यों से सार्थक एवं उज्जवल बनाने की प्रयास करें इन्होंने यह भी कहा कि हर धर्म में झूठ, चोरी , बेईमानी , धोखाधड़ी , छल का कार्य पाप माना जाता है और वर्तमान में समाज इस कार्य से गंदा हो रहा है जो चिंता जनक है इन्होंने यह भी कहा कि समाज में फैले हुए आपसी नफरत को मिटाने का प्रयास करें और आरसी भाईचारे का संदेश देने का प्रयास करें ताकि हमारा समाज विकसित हो और शिक्षित भी हो और कोई भी संगठन से या सियासी नेताओं द्वारा धर्म के नाम पर अपनी रोटी सेंकने का प्रयास करे तो उसे नाकाम बनाएं ताकि समाज की हमारी बहू बेटी भी सुरक्षित रह सके और शिक्षित बन सके ताकि धर्म परिवर्तन जैसे अशोभनीय बात सुनने को ना मिले इन्होंने यह भी कहा कि समाज को जितना शिक्षित होना जरूरी है उतना ही समाज की बहू बेटी को सुरक्षित होना भी जरूरी है।
