सादगी के साथ संपन्न हुआ शादी समारोह
सादगी के साथ संपन्न हुआ शादी समारोह
रिपोर्ट :शालू दिलशेर
महुआ (वैशाली) नगर परिषद महुआ वार्ड नंबर 20 के निवासी हारून रशीद साहब के दुख्तर ए नेक शगुफ्ता परवीन का निकाह मोहम्मद साकिब इब्ने सनाउल हक साहब मकाम सकरा फरीदपुर पोस्ट ढोली जिला मुजफ्फरपुर के साथ बड़ी सादगी से वी सेलिब्रेशन महुआ में 22.11.2023 को देर रात में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। निकाह दो गवाहों की उपस्थिति में हाजिर ए मजलिस के सामने हाफिज तौकीर सैफी ने पढ़ाया। इस शादी समारोह में ना कोई दिखावा किया गया ना बैंड बाजा बजाया गया। इस शादी समारोह में महज चंद बाराती और चंद मेहमानों ने शिरकत की। इस शुभ मौके पर पहुंची जदयू महासचिव डॉक्टर आसमा परवीन ने समाज के लोगों को सादगी से निकाह करने की अपील की। इससे बेटियों के शादी करने में आसानी होगी। नगर परिषद महुआ के पूर्व वार्ड पार्षद हाफिज तौकीर सैफी ने कहा ऐसी सादगी भरे विवाह से फिजूल खर्ची कम होता है। उसी पैसे से परिवार के लोग अच्छी एजुकेशन, अपने व्यापार, घर परिवार के लोगों की जिम्मेदारी और समाज के निचले तबके के लोगों के उत्थान में लगा सकते हैं। और इस्लाम भी हमें यही सिखाता है कि नबी की सुन्नतें पर अमल करें। सादगी के साथ किए गए निकाह से अल्लाह ताला भी खुश होता है। इस बज्मे निकाह में जदयू महासचिव आसमा परवीन, महुआ नगर परिषद के सभापति नवीन चन्द्र भारती,उप सभा पति रोमी यादव, रिटायर शिक्षक मोहम्मद प्रवेज आलम, वार्ड नंबर 23 के सामाजिक एवं कर्मठ नेता यकीन अहमद उर्फ ऊर्फी बाबू, पूर्व वार्ड पार्षद अभिषेक जायसवाल, मदरसा इस्लामिया कन्हौली के प्रिंसपल हाफिज सईद तेगी,मोहम्मद सद्दाम, मोहम्मद आफताब आलम,मोहम्मद अकबर, पूर्व वार्ड पार्षद हाफिज तौकीर सैफी, बीजेपी नेता मोहम्मद असगर आलम, मोहम्मद महमुद आलम ,मौलाना कमर आलम नदवी, मास्टर मोहम्मद दिलशेर, प्रोफेसर आफताब आलम नदवी,मोहम्मद अंसारुल हक,मोहम्मद अब्बास, महुआ मुकुंदपुर के पैक्स अध्यक्ष उत्कर्ष कुमार उर्फ बच्चा बाबू, मोअज्जम सरकार,मोहम्मद शमशाद आलम, हाजी फहीम उर्फ बब्लू बाबू,मोहम्मद सफदर, राजकमल समेत दोस्त रिश्तेदार अन्य गणमान्य लोगों ने शिरकत की और दुल्हा दुल्हन को दुआओं से नवाजा और शादी की मुबारकबाद पेश किया।
