March 14, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

डंपर ने मोटरसाइकिल सवार को पीछे से मारा टक्कर

डंपर ने मोटरसाइकिल सवार को पीछे से मारा टक्कर

रिपोर्ट आदित्य कुमार सिंह, सिवान

बड़हरिया(सिवान ):- प्रखंड के कुंड़वा बाजार स्थित दो मोटरसाइकिल और डंपर के बीच टक्कर मैं तीन मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल | जिसमें एक की इलाज के दौरान मौत हो गई| जानकारी के अनुसार जिसकी मौत हुई है, वह बड़सरा निवासी वसीम राजा के पुत्र सनौवर राजा 19 वर्ष बताया जाता है| प्राप्त जानकारी के अनुसार बरसड़ा गांव निवासी वसीम राजा के पुत्र सनौवर और कुड़वा गांव निवासी राजू शाह के पुत्र राशिद शाह अपने गांव से किसी काम को लेकर सिवान जा रहे थे| तभी पीछे से आ रही डंपर गाड़ी ने टक्कर मार दी| मोटरसाइकिल सवारों को लगभग 20 मीटर तक घसीटती रही| सूचना पाते हैं बड़हरिया थाना के एस आई राजकुमार कश्यप और ए एस आई अशोक गहलोत अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे| और ग्रामीण के सहयोग से घायलों को सदर अस्पताल सिवान भिजवाए| जहां इलाज के क्रम में सनौर की मौत हो गई| बाकी दो युवकों का इलाज चल रहा है| ज्ञात हों की एक मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति सवार थे और दूसरे मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्ति सवार थे| जिस समय घटना घटित हुई उस समय ग्रामीणों ने डंपर की ड्राइवर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया| और उसकी खूब पिटाई कर दी| वही पिटाई करने के बाद ड्राइवर को पुलिस के हवाले कर दी| गाड़ी चालक यूपी जौनपुर के संतराम बताया जाता है| डंपर एवं दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को पुलिस नें अपने कब्जे में ले लिया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.