March 14, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पातेपुर में पत्रकार की सड़क दुर्घटना में मौत,शोक की लहर फैली।

पातेपुर में पत्रकार की सड़क दुर्घटना में मौत,शोक की लहर फैली।
रिपोर्ट :नागेन्द्र कुमार/ सुधीर मालाकार।

वैशाली !
पातेपुर थाना क्षेत्र के रमौली निवासी राजद के वरिष्ठ नेता मो यासिर के भतीजा मो नसीर के 26 वर्षीय पुत्र मो सरफराज की सड़क दुर्घटना में मौत से कोहराम मच गया । राजनीतिक के साथ मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई ।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक रमौली निवासी मो सरफराज न्यूज संकलन के लिए बाइक से जल्दबाजी में समस्तीपुर जिले के ताजपुर गया था ,तभी किसी अज्ञात वाहन ने जबरदस्त ठोकर मार कर भाग निकला घायल अवस्था में स्थानीय लोगों ने आनन फानन ने एक निजी अस्पताल में प्राथमिकी उपचार हेतु ले गया ,स्थिति गम्भीर देखते हुये उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया ।रास्ते मे ही युवा पत्रकार अपने जिंदगी से हार गया।.मौत के बाद शव को उसके घर पर लाने पर गांव मे कोहराम मच गया।घटना की सूचना मिलते ही पातेपुर पुलिस एवम स्थानीय मुखिया पति अशोक राय,भाजपा नेता मो असगर अली,पूर्व समिति सदस्य राकेश साह,राज कुमार राय,रविन्द्र राय,पूर्व मुखिया पति रामनाथ राय, वैद्य नाथ राय,गणेश साह शिक्षक ,,मो अंजार,सहित बड़ी संख्या में उनके घर पहुँच पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया ।वही पीड़ित परिवार के लोग पुलिस को शव को यह कहते इनकार कर दिया कि मेरा होनहार लड़का चला गया पोस्टमार्टम नही कराना है। इस घटना पर पत्रकारों में भी गहरा सदमा पहुचा है ।महुआ अनुमंडल पत्रकार क्लब के महासचिव वरिष्ट पत्रकार नागेन्द्र कुमार राय ने घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की.जबकि पातेपुर के पत्रकार मो एहतेशाम,आशुतोष आनंद,अरविंद मिश्रा,शिव कुमार राय,रत्नेश कुमार,गोविंद कुमार,राजेश्वर कुमार,राजू मृत्युंजय कुमार,सुधीर कुमार मालाकार ने शोक व्यक्त करते हुऐ इसकी जांच एवम हर संभव सहायता की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.