कब्बडी प्रतियोगिता मे भरथुइगढ़ ने जीरादेई को हराया
कब्बडी प्रतियोगिता मे भरथुइगढ़ ने जीरादेई को हराया
सिवान:- भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा देश भर में जिला स्तर पर नमो कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत सिवान जिला भाजपा किसान मोर्चा द्वारा सोमवार को राजदेव सिंह महाविद्यालय के प्रांगण में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश मंत्री नंद प्रसाद चौहान, प्रो अभिमन्यु सिंह, ई० प्रमोद कुमार मल्ल, कृष्णा जी कुशवाहा, हिंदी भाषी महासंघ गुजरात के महासचिव सह भाजपा नेता अरविंद सिंह, जिला कबड्डी संघ सचिव मजनोरंजन सिंह आदि थे। प्रतियोगिता का संचालन आयोजनकर्ता एवं जिला भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष सरोज सिंह राणा ने किया। प्रतियोगिता के दौरान बालक वर्ग में आंदर ने भरथुई गढ़ को 53-52 के अंतर से हराया वही बालिका वर्ग में भरथुई गढ़ ने जिरादेई को 43-39 से हराया।
