March 14, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

वैशाली में गंगा स्नान के दौरान दो युवकों की डुब कर हुईं मौत घर में मचा कोहराम।

वैशाली में गंगा स्नान के दौरान दो युवकों की डुब कर हुईं मौत घर में मचा कोहराम।

अशरफ वैशाली, वैशाली बिहार
हाजीपुर, वैशाली जिला के गोपालपुर घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर स्नान करने के दौरान डूबने से एक ही गांव के दो युवक की मौत हो गई डूबने की खबर को लेकर जब हो हल्ला हुआ तो स्थानीय गोताखोर ने शव को निकाला जिसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया मृतक 23 वर्षीय मनीष कुमार मथुरा चक गांव के सुरेश दास का पुत्र है जबकि 18 वर्षीय मंजय कुमार उसी गांव के स्व बिंदेश्वर राय का पुत्र है
मिली जानकारी के अनुसार मनीष और संजय कार्तिक पूर्णिमा को लेकर गोपालपुर घाट पर स्नान करने गया था स्नान करने के दौरान गलकाव में जाने के कारण मनीष डूबने लगा की मंजय बचाने गया और दोनो डूब गया घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया रोते विलखते परिजन गंगा घाट पहुंचे स्थानीय गोताखोर शव को खोजने लगे घंटो मशक्कत के बाद शव को निकाला गया सूचना पर पहुंची बिदुपुर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया
इधर एक ही गांव के दो युवक के डूबने से हुई मौत को लेकर गांव में सन्नाटा पसरा है परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है ग्रामीणों ने बताया की तीन भाईयो में मनीष सबसे छोटा था उसके पिता सुरेश दास दर्जी का काम करते है जो अब बूढ़ा हो चले है मनीष भी अपने पिता के साथ इसी काम में लगा रहता है जिसके कारण पुस्तैनी कारोबार चल निकला जबकि मंजय कुमार तीन भाईयो में मझला भाई था जो मजदूरी का काम कर परिवार की देख भाल करता था मंजय के पिता की बहुत पहले ही मृत्यु हो चुकी है दोनो घर की आर्थिक स्थिति दयनीय है घर में कमाने वाले पुत्र के निधन से दुखों का पहाड़ टूट गया सीओ रविराज ने बताया की दो युवक की स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गई है स्थानीय गोताखोर शव को निकाला नियमानुसार आपदा विभाग द्वारा दिए जाने वाले अनुदान के लिए अग्रतर करवाई की जा रही हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.