March 14, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महनार बाजार से अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अफसरों ने चलाया सघन अभियान।

महनार बाजार से अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अफसरों ने चलाया सघन अभियान।

महनार वैशाली।अनुमंडल पदाधिकारी, महनार नीरज कुमार,एवं अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी महनार प्रीतीश कुमार के निर्देश पर आज सोमवार को अंचलाधिकारी , रमेश प्रसाद सिंह, थानाध्यक्ष संजय कुमार एवं कार्यपालक पदाधिकारी महनार जय कुमार ने संयुक्त रूप से महनार बाजार में सघन अभियान चला कर अतिक्रमण मुक्त कराया इस दौरान 17 अतिक्रमणकारी दुकानदारों से तकरीबन 17200 (सत्रह हजार दो सौ) रुपए जुर्माने की राशि भी वसूली की गई। यह जानकारी कार्यपालक अधिकारी जय कुमार ने देते हुए बताया कि यह अभियान अगले दो दिनों तक लगातार जारी रहेगा जिससे बाजार को जाम से मुक्ति मिलेगी। ज्ञात हो कि महनार शहर के मदन चौक से लेकर थाना मोड़, न्यू रोड, गंगा रोड, स्टेशन रोड की सड़कों पर फुटपाथ, फल विक्रेता, दुकानदार, ई रिक्शा, आटो चालकों के द्वारा गाड़ी खड़ी कर जाम कर दिया जाता है जिससे शहर में जाम की समस्या बनी रहती है जाम से निजात के लिए स्थानीय प्रशासन वक्त वक्त पर अभियान चला कर महनार बाजार से अतिक्रमण मुक्त कराते रहे हैं लेकिन अतिक्रमणकारियों के द्वारा तो डाल डाल हम पात पात का खेल चलता रहता है अफसरान हकीकत में महनार शहर को अतिक्रमण से निजात दिलाना चाहते हैं तो ठोस कदम उठाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.