April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

स्कूल जा रहे शिक्षक को बदमाशों ने मारी गोली, डॉक्टरों ने बताया हालत नाजुक

स्कूल जा रहे शिक्षक को बदमाशों ने मारी गोली, डॉक्टरों ने बताया हालत नाजुक

 

*मोतिहारी (बिहार):-* मोतिहारी में बेखौफ अपराधियो ने स्कूल जा रहे शिक्षक को गोली मार दी है। जिसके बाद गंभीर हालत में शिक्षक को पुलिस स्थानीय अस्पताल ले गए ।जहां प्रारंभीक इलाज के बाद गंभीर हालत में शिक्षक को मोतिहारी क निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि अपराधियो ने शिक्षक को गोली मारने के साथ साथ चाकू मार जख्मी भी किया है। घटना चिरैया थाना क्षेत्र के समदा के पास की बतायी जा रही है ।
शिक्षक की पहचान गोबिंदगंज थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पंचायत के बरई टोला निवासी राजकुमार सिंह के रूप में की गई है। वह गांधी सर्किल उच्च विद्यालय चिरैया में पोस्टेड हैं। बताया गया कि मोतिहारी से रोज की भांति स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुचकर करवाई में जुटी। वहीं शिक्षक को गोली मारने की घटना के बाद परिजनों में भी हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.