May 8, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा और अषयाम यज्ञ के लिए महिलाओं ने की जलभरी

मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा और अषयाम यज्ञ के लिए महिलाओं ने की जलभरी
महुआ। रेणु सिंह
मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा और अष्टयाम यज्ञ को लेकर पांच दिवसीय कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को महिला श्रद्धालुओं द्वारा कयात्रा निकाली गई। यह कलयात्रा चांदसराय काली स्थान से निकलकर वाया नदी तट अमर सिंह अस्थान पहुंची। यहां पर पहलेजा धाम से मंगाए गए गंगाजल को 501 श्रद्धालुओं द्वारा मंत्रोच्चार के बीच कलश में भर गया।
इसके बाद श्रद्धालु नगर भ्रमण करते हुए 6 किलोमीटर की दूरी तय कर पुन: यज्ञस्थल चांदसराय काली स्थान पहुंची। जहां पर कलश को विधिवत स्थापित किया गया। कलशयात्रा में श्रद्धालुओं के बुलंद हौसले थे। वह देवी देवताओं के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। उनके साथ में संजय मिश्, इन्दुवाला, पुरोहित विनय मिश्रा, शशि भूषण प्रसाद मिश्रा, के अलावा अजब लाल पासवान, सुरेश पासवान, दिलीप पासवान, रामानंद ठाकुर, राकेश सहनी, रामप्रीत ठाकुर आदि चल रहे थे। आगे आगे यजमान प्रेम पासवान व उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी, पवन पासवान और उनकी पत्नी जागती देवी, मिथिलेश शर्मा व उनकी पत्नी मीना देवी, विजय पासवान व उनकी पत्नी वीणा देवी, सुनील शर्मा व उनकी पत्नी कृष्णा देवी माथे पर गंगाजल लेकर चल रहे थे। सर हेलो में उत्साह और उमंग देखते ही बन रहा था भक्ति तो सर चढ़कर बोल रही थी कलश यात्रियों की सेवा में लोग जगह-जगह लगे थे बताया गया कि मां दुर्गा काली हनुमान और बाबा शैलेश की मूर्ति की स्थापना होगी यहां श्रद्धालु ऑन की भीड़ हो रही है कार्यक्रम को लेकर बड़ा सा मेला भी लग गया है मेला देखने के लिए बच्चे और महिलाएं पहुंच रहे हैं।

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.