May 8, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

एड्स से बचाव को लेकर नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को किया जागरूक

एड्स से बचाव को लेकर नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को किया जागरूक
विश्व एड्स दिवस पर नर्सिंग कॉलेज की छात्र-छात्राओं ने निकाली रैली, एड्स जैसे घातक बीमारी से बचने को लेकर दिया संदेश
महुआ। रेणु सिंह
विश्व एड्स दिवस पर शुक्रवार को यहां विभिन्न संगठनों द्वारा रैली और नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को उक्त घातक बीमारी से जागरूक किया। उन्होंने नाटक के जरिए बताया कि यह बीमारी साथ रहने और छूने से नहीं फैलती है। बल्कि संक्रमण के संपर्क में आए ब्लेड आदि से दूसरे को बाल दाढी बनाने पर फैलती है।
यहां पीएचसी पर चंचल सुमन नर्सिंग कॉलेज फुलवरिया के छात्र-छात्राओं ने नाटक के जरिए एडस पर जानकारी ही बचा बताया। उक्त कालेज के छात्र-छात्राओं द्वारा निदेशक सुरभि सुमन के नेतृत्व में फुलवारिया से रैली निकालकर 3 किलोमीटर दूर महुआ पीएचसी पहुंची। जहां पर उन्होंने नुक्कड़ नाटक कर लोगों को एड्स पर जागरूक किया। यहां से पुन: रैली के जरिए विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए प्रशिक्षु कॉलेज पहुंचे। जहां पर सभा हुई। इस मौके पर डॉ उदय शंकर कुमार, डॉ शिखा प्रिया, बीसीएम आफताब आलम, सुनील कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित होकर छात्र-छात्राओं की हौसला अफजाई की। उन्होंने बताया कि एड्स घातक बीमारी है। इससे बचाव को लेकर सजग होना जरूरी है। नुक्कड़ नाटक में शिवम, शंकर, अमन, आशीष, सपना, सोनम आदि ने प्रस्तुति दी। प्रशिक्षक नवनीत नयन, मुकेश कुमार आदि कार्यक्रम में शामिल थे। उधर अन्य जगहों पर भी रैली निकालकर लोगों को एडस से जागरूक किया गया।

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.