December 2, 2023

NR INDIA NEWS

News for all

राजेंद्र बाबू के जन्मदिन पर जिला प्रसाशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम

1 min read

राजेंद्र बाबू के जन्मदिन पर जिला प्रसाशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम

 

रिपोर्ट :आदित्य कुमार सिंह, सिवान 

सिवान:- जिला पदाधिकारी सिवान की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में 03 दिसम्बर 2023 को देशरत्न डा० राजेन्द्र प्रसाद की 139वीं जयंती तथा सिवान जिला की 51वें जिला स्थापना दिवस समारोह मनाने हेतु बैठक का आयोजन किया गया। जिला स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर गांधी मैदान सिवान में विभिन्न विभागों के द्वारा स्टॉल का अधिष्ठापन कर योजनाओं का प्रदर्शन किया जाएगा, जिसके लिए संबंधित पदाधिकारियों को निदेश दिया गया। सुबह 07:00 बजे से सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों के साथ-साथ समाजिक कार्यकर्ताओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों के द्वारा गांधी मैदान से बबुनिया मोड होते हुए राजेन्द्र उद्यान तक प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा तदोपरांत राजेन्द्र उद्यान सिवान में स्थित डा० राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा पर पूर्वाहन 08:00 बजे एवं उनके पैतृक आवास जीरादेई में स्थित प्रतिमा पर पूर्वाहन 09:00 बजे माल्यार्पण किया जायेगा। सभी प्रखंडों में प्रखंड विकास पदाधिकारियों के द्वारा प्रभात फेरी का आयोजन कराया जाएगा। अनुमंडल पदाधिकारी सिवान सदर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिवान सदर के द्वारा प्रभात फेरी के समय विधि व्यवस्था संधारण एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने हेतु निदेश दिया गया। इस अवसर पर स्थानीय एवं अन्य कलाकारों के द्वारा अपराहन 05:00 बजे से गांधी मैदान सिवान के प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा तथा जिला के विभिन्न क्षेत्रों में ख्याति / उपलब्धि प्राप्त करने वाले युवक/युवतियों एवं लोगों को सम्मानित किया जाएगा। जिला पदाधिकारी सिवान के द्वारा गांधी मैदान सिवान स्थित कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया गया तथा कई आवश्यक दिशा निदेश दिये गये। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सिवान, अपर समाहर्ता सिवान, अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण सिवान, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सिवान, अनुमंडल पदाधिकारी सिवान सदर, भुमि सुधार उप समाहर्ता सिवान सदर, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सिवान सदर, नजारत उप समाहर्ता सिवान, जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी सिवान, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग सिवान, जिला योजना पदाधिकारी सिवान, प्रबंधक डी०आर०सी०सी० सिवान, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद् सिवान के साथ-साथ अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.