May 8, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मिशन दक्ष के तहद कमजोर बच्चों को चिन्हित कर चलाया गया विशेष कक्षाएं

मिशन दक्ष के तहद कमजोर बच्चों को चिन्हित कर चलाया गया विशेष कक्षाएं

रिपोर्ट :आदित्य कुमार सिंह, सिवान 
जीरादेई:-राज्य के 71,863 प्रारंभिक विद्यालयों में शुक्रवार से मिशन दक्ष योजना शुरू हो गई। साथ ही सभी सरकारी विद्यालयों के संचालन का समय पूर्वाह्न नौ से शाम पांच बजे तक हो गया। मिशन दक्ष योजना के तहत प्रारंभिक विद्यालयों के कक्षा तीन से आठ तक के पढ़ने में सबसे कमजोर बच्चों को चिन्हित किए गए 25 लाख बच्चों को पढ़ाई में अव्वल बनाया जाएगा।इसलिए कक्षा पहली एवं दूसरी कक्षा के बच्चों की छुट्टी दिन में साढ़े तीन बजे होगी। इसके बाद साढ़े तीन से पांच बजे शाम तक प्रत्येक शिक्षक पांच-पांच कमजोर बच्चों को अतिरिक्त समय में पढ़ायेंगे। इसमें माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों तथा शिक्षण प्रशिक्षण संस्थानों के प्रशिक्षणार्थियों के अलावा टोला सेवकों को भी लगाया गया है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के आदेश के मुताबिक मार्च में बच्चों की जिला स्तर पर परीक्षा ली जाएगी। अगर उसमें बच्चे फेल करेंगे, तो प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों पर कार्रवाई होगी। मिशन दक्ष योजना विद्यालयों में अनवरत यानी लगातार चलेगा। इसके लिए जिला स्तर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.