May 8, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जीरादेई प्रखण्ड के छोटका मांझा में चली गोली,एक घायल।

जीरादेई प्रखण्ड के छोटका मांझा में चली गोली,एक घायल।

रिपोर्ट : आदित्य कुमार सिंह, सिवान

*जीरादेई(सिवान)* जीरादेई प्रखण्ड के छोटका मांझा में शनिबार को तड़के सुबह करीब पाँच बजे गावँ के बीचों-बीच ब्रह्म स्थान के समीप गोली चलने से एक युवक घायल हो गया। घायल युवक की पहचान मंटू चौहान के रूप में हुई है। जिसे परिजनों द्वारा सिवान सदर हॉस्पिटल ले जाया गया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए पटना रेफर कर दिया गया गया है। वही घायल युवक के बड़े भाई सामाजिक कार्यकर्ता श्रीराम चौहान ने बताया कि घायल की स्तिथि नाजुक है। वही घटना के संबंध में उन्होंने बताया कि सुबह करीब पाँच बजे मैं और मेरा भाई मंटू चौहान ब्रह्म स्थान पर चाय पी रहे थे तभी गावँ के ही मुकुल सिंह ने मेरे भाई को पीछे से गोली मारकर फरार हो गया। घटना के बाद मैरवा थाना आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.