30 वर्षो से कार्यरत एएनएम माला सिंह को सेवा निवृति के बाद शनिवार को विदाई किया गया.
30 वर्षो से कार्यरत एएनएम माला सिंह को सेवा निवृति के बाद शनिवार को विदाई किया गया.
रिपोर्ट :ज़ाहिद वारसी, गोरौल वैशाली
गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगभग 30 वर्षो से कार्यरत एएनएम माला सिंह को सेवा निवृति के बाद शनिवार को विदाई किया गया.
विदाई समारोह में उपस्थित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार ने कहा कि ये बहाल होकर पहली बार यही पर योगदान किये थे और लगभग 30 वर्षो तक लोगो की सेवा करते हुए यही से अवकाश ग्रहण किया. इनके मिलनसार स्वभाव के सभी कायल थे.
वही स्वास्थ्य प्रबंधक रेणु कुमारी ने कहा अपने व्यवहार से मरीजों का आधा दुख हर लेने की काबलियत इनमें कूट कूट कर भरी हुई थी. अस्पताल कर्मियों द्वारा इनको अंगबस्त्र सहित अन्य सामान देकर सम्मानित भी किया गया . विदाई कार्यक्रम में डॉ सत्यनारायण पासवान, डॉ राज कृष्ण, डॉ प्रकाश कुमार ,डॉ विवेक, डॉ श्रीधर , डॉ जावेद डॉ इस्मत आड़ा
लिपिक बिरजू कुमार गुंजन, अनुपम कुमारी ,प्रशांत कुमार, हरिहर प्रसाद, संजय कुमार राय, प्रणव कुमार राय, शंभू कुमार, पवन कुमार सहित अन्य लोग उपस्थिति थे.
