मांगलिक बेला में रुद्राभिषेक का आयोजन ।
मांगलिक बेला में रुद्राभिषेक का आयोजन ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
वैशाली! महुआ ,प्रखंड क्षेत्र के समसपुरा ग्राम निवासी प्रमोद सिंह के सुपुत्र सोनू कुमार एवम रिशु के वैवाहिक संस्कार के अवसर पर पूर्ण विधि विधान के साथ महा रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया ।तत्पश्चात हल्दी व मेहंदी रस्म पर लोगों ने दूल्हे को हल्दी लगाकर आशीर्वचन दिया। रुद्राभिषेक समारोह वैदिक आचार्य सुंदरम झा ,अभिषेक झा के द्वारा मंत्रों के उच्चारण के बीच यजमान विक्की कुमार एवं ब्यूटी सिंह ने पूर्ण विधि विधान के साथ पूजन किया। मांगलिक बेला में रुद्राभिषेक का आयोजन अपने आप में एक विशेषता रखता है ।मांगलिक कार्य मंगल के मूर्ति श्री गणेश भगवान की आरती वंदन एवं कालों के काल ,देवों के देव महादेव का पूजन अर्चना बड़ा ही फलदाई होता है। इस मौके पर उमेश कुमार सिंह ,विश्वनाथ सिंह , रामसागर सिंह ,नरेंद्र कुमार सिंह, प्रो रूपेशकुमार,उमाशंकर ,अजीत कुमार ,संजीव कुमार सिंह ,विजय कुमार सिंह ,सुरवेद्र सिंह ,मनोज कुमार राय, दिलीप कुमार राय, रंजीत कुमार सिंह,चंद्र किशोर सिंह , डॉ संजय राय सहित अन्य गण्यमान व्यक्ति उपस्थित थे।
