नीतीश कुमार के कार्यों को देश कर रहा अनुकरण : भारती मेहता ।
नीतीश कुमार के कार्यों को देश कर रहा अनुकरण : भारती मेहता ।
रिपोर्ट नागेंद्र कुमार / सुधीर मालाकार ।
वैशाली !पातेपुर .एम.ए.एस. इंटरनेशनल स्कूल में पातेपुर जदयू प्रखण्ड के तत्वाधान में विधानसभा स्तरीय कर्पूरी चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सह टेकनारी पंचायत के मुखिया दिलीप कुमार सिंह एवम गो बेला मुखिया गरीब नाथ आलोक के संचालक में विधान सभा स्तरीय कर्पूरी चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चर्चा में मुख्यअतिथि अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सह प्रभारी परमहंस सिंह,महिला अति पिछड़ा प्रदेश अध्यक्ष भारती मेहता ,विशिष्ट अतिथि जदयू जिला अध्यक्ष सुभाष सिंह,असर्फी सिंह कुशवाहा के अलावे विधान सभा के सैंकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे ।समारोह को महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष भारती मेहता ने कहा कि माननीय नीतीश कुमार ही देश मे ऐसा व्यक्ति है, जो आजादी के बाद जातिगत जनगणना सबसे पहले बिहार में सामाजिक सौहार्द्र एवम समाजिक न्याय करने का साहस दिखया है। महिलाओं के उत्थान के लिए चाहे जीविका के माध्यम से या छात्राओं के विकास के लिए किया गया है ,सभी जन जन तक पहुंचाए।वही जदयू प्रदेश महासचिव परमहँस सिंह ने कहा कि कर्पुरी ठाकुर के बाद किसी ने सामाजिक न्याय का काम किया है तो माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ,वही सदस्य अतिपिछड़ा के ज्ञान चंद पटेल ने कहा कि आने वाले लोक सभा में जुमलेबाज सरकार को जाना तय हो चुका है।जिससे भाजपा के लोगों को आभास होने पर बौखलाए हुए है।वैशाली जिलाध्यक्ष सुभाष चन्द्र सिंह ने अभी से लोकसभा चुनाव में लग जाने का अपील करते कहा कि केंद्र सरकार के विरोध नीति का पर्दाफाश हो चुका है ।वैशाली की सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत होगी। समारोह को प्रांतीय नेता असर्फी सिंह कुशवाहा,मुखिया गरीब नाथ आलोक,अति पिछड़ा जिलाध्यक्ष अजय भूषण दिवाकर ने संबोधित किया।इस अवसर पर पूर्व मुखिया मुस्तफा हसन,मुखिया सुंदेश्वर पासवान,धर्मशीला देवी,जिला महासचिव श्रवण पटेल,अरुण सिन्हा,सरपंच सईद इकबाल ,मीरा देवी, सहित विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ता व नेता मौजूद थे । आगन्तुक अतिथियों को प्रखण्ड अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया.
