सादगी व सद्भाव के साथ याद किये गए देशरत्न महामानव थे राजजेंद्र बाबू
सादगी व सद्भाव के साथ याद किये गए देशरत्न
महामानव थे राजजेंद्र बाबू
सांसद
देशरत्न राजेंद्र बाबू से आत्मीय लगाव ।विधान सभा अध्यक्ष
जीरादेई
गणतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डा राजेंद्र प्रसाद की 139वीं जन्मदिवस रविवार को सादगी व् सद्भावना के साथ मनाई गई । सांसद कविता सिंह ने कहा कि राजजेंद्र बाबू महामानव थे ।उन्होंने बताया कि गांधी जी के चम्पारण सत्याग्रह का सबसे बड़ा श्रेय राजेंद्र बाबू को जाता है क्योंकि उन्होंने ही गांधी जी को चम्पारण आने के लिये प्रेरित किये थे ।उन्होंने कहा कि राजजेंद्र बाबू ऐसे व्यक्तित्व थे की इनके गांव व् नाम पर जो कुछ किया जाये कम ही है ।
बिहार विधान सभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि राजेन्द्र बाबू से मेरा आत्मीय लगाव है ।उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष इस पवित्र स्थल आता रहता हूँ ।
पूर्व कैबिनेट मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि राजेन्द्र बाबू हम सबो के आदर्श है ।उन्होंने बताया कि राजेन्द्र बाबू की बहुत बड़ी प्रतिमा स्थापित कराने की योजना बनाई जा रही है ।
स्थानीय विधायक अमरजीत कुशवाहा ने कहा कि राजजेंद्र बाबू मेधावी थे इसलिये सिवान में शिक्षा सम्बन्धी जो भी योजनाएं आयेगी उसे जीरादेई में स्थापित करने का प्रयास किया जायेगा ।
*माल्यार्पण*
सांसद कविता सिंह, बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी , पूर्व कैबिनेट मंत्री मंगल पांडेय, जिला जज प्रदीप कुमार मालिक,जिला पदाधिकारी मुकुल कुमार , पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा,एसडीएम सुनील कुमार
योजना पदाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ,पुरातत्व विभाग के पदाधिकारी विक्रम झा,जीरादेई विधायक अमरजीत कुशवाहा , दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह, विधान पार्षद विनोद जयसवाल ,वरीय जदयू नेता अजय कुमार सिंह जदयू जिला अध्यक्ष चंद्र केतु सिंह,
सनातन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स के राष्ट्रीय महासचिव ई पीके मल्ल, पूर्व मुखिया उमेश मल्ल, जनसुराज के जिला मुख्य प्रवक्ता कृष्ण कुमार सिंह,जनसुराज के संरक्षक रामेश्वर सिंह ,लोजपा नेता विनोद तिवारी,राष्ट्र सृजन अभियान के राष्ट्रीय महासचिव ललितेश्वर कुमार , समाजसेवी चन्द्रमा सिंह , पियूष सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय जदयू नेता जिशु सिंह, सुनील श्रीवास्तव,श्रीनिवास यादव,मंसूर आलम, माले नेत्री सोहिला गुप्तता ,सुरेंद्र गुप्ता,आदि ने माल्यार्पण किया ।
