तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर, गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया।
तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर, गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
वैशाली ! हाजीपुर ,भाजपा राजस्थान ,मध्य प्रदेश ,छत्तीसगढ़ राज्यों के चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में आया l कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर एवं मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। भाजपा कार्यालय हाजीपुर में कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष डॉ प्रेम सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में पार्टी की जीत पर विशाल जुलूस निकाला l भारत माता की जय ,भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद ,नरेंद्र मोदी जिंदाबाद ,नित्यानंद जिंदाबाद का नारा लगाया। इस अवसर पर डॉ प्रेम सिंह कुशवाहा ने कहा देश में एक ही गारंटी है नरेंद्र मोदी जिस पर पूरा देश विश्वास करता है ।उसी का नतीजा है कि तीन राज्यों में स्पष्ट बहुमत भाजपा को मिली है। इस अवसर पर हाजीपुर विधायक अवधेश कुमार ने कहा भाजपा के नीति है सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास उसी का नतीजा है कि तीन राज्यों की जनता ने आंख बंद कर भाजपा को वोट दिया ।यह तो सिर्फ झांकी है 2024 में पूरा स्पष्ट बहुमत मिलना बाकी है । नरेंद्र मोदी एक बार पुनः देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। विजय जुलूस में जिला उपाध्यक्ष बच्ची मिश्रा ,अविनाश चौधरी ,प्रिय रंजन दास ,पंकज यादव ,मंत्री बबीता सिंह राजपूत ,नवीन कुशवाहा, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा रविंद्र कुमार सिंह ,अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष ,उदय राम ,किशोर कुणाल,पूजा कुमारी, सुनैना देवी, राकेश सिन्ह, रंजीत कुमार, राजेश चौधरी,पवन यादव,पिरितेश बबुहान , जितेंद्र दास ,विनोद भूषण ,संजय श्रीवास्तव उपस्थित थे ।कार्यक्रम की जानकारी जिला प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार सिंह ने दी ।
