विभिन्न मदों से हुए विकास कार्य को किया सार्वजनिक
विभिन्न मदों से हुए विकास कार्य को किया सार्वजनिक
महुआ। रेणु सिंह
निरसू नारायण कॉलेज सिंघाड़ा में शनिवार को शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों की हुई कॉलेज की विकास संबंधी समीक्षात्मक बैठक मैं विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में विकास की गति तेज करने को लेकर निर्णय लिया गया।
यहां विकास कार्यों को पारदर्शी करते हुए बताया कि विधान पार्षद संजय कुमार के कोष से चहारदीवारी का निर्माण के साथ पंचायत समिति राकेश कुमार के द्वारा कला भवन होते हुए विज्ञान भवन तक पीसीसी ढलाई किया गया है। जिससे कॉलेज के कर्मियों को काफी लाभ मिलेगा। वहीं यह भी बताया गया कि स्थानीय विधायक डॉ मुकेश रौशन के द्वारा चाहारदीवारी का निर्माण शुरू कराया गया है। जबकि महाविद्यालय की ओर से जल जीवन हरियाली को देखते हुए पोखर का निर्माण किया जा रहा है। इस मौके पर नामांकन प्रभारी प्रो शिवशरण सिंह, प्र संजय कुमार, प्रो अर्जुन प्रसाद सिंह, प्रो अरविंद कुमार झा, प्रधान सहायक अनुज कुमार सिंह के अलावा अन्य शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मी उपस्थित थे। विकास संबंधी बैठक की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्ज नंदकिशोर चौधरी ने की। वहीं बैठक में आगामी 15 दिसंबर तक स्नातक द्वितीय खंड में नामांकन कर लेने का भी निर्देश जारी किया गया। यहां कॉलेज में विद्यार्थियों को हर सुविधा देने और पठन-पाठन को सुदृढ़ करने के लिए भी सख्त निर्णय लिया गया।
