May 8, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

समय रबी फसलों में सिंचाई की और बांझ बनी महुआ से गुजरने वाली नहरें

समय रबी फसलों में सिंचाई की और बांझ बनी महुआ से गुजरने वाली नहरें
महुआ से होकर गुजरने वाली विभिन्न गंडक नहरों में पानी नहीं
फसल में सिंचाई करने के लिए किसान हो रहे परेशान
महुआ। रेणु सिंह
इस समय फसलों में सिंचाई की जरूरत है। जबकि महुआ से होकर गुजरने वाली विभिन्न गंडक नहरों में पानी नहीं है। जिससे किसान पेशोपेश में है। उन्हें फसलों की सिंचाई करने के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। जबकि सरकार द्वारा खोदे गए गंडक नहर उन्हें मुंह चिढ़ा रही है।
शनिवार को यहां किसानों ने सूखी गंडक नहरों को दिखाते हुए बताया कि फसलों में सिंचाई करने के लिए सरकार ने उन लोगों की अच्छी खासी और कीमती भूमि ले ली। जबकि समय पर इसमें कभी भी पानी नहीं छोड़ा जाता। नहरों में पानी तब आता है जब चारों ओर लोग बाढ़ की चपेट में रहते हैं। उसमें यह नहर की पानी पहुंचकर लोगों को और संकट बढ़ा देती है। महुआ के मंगरू चौक से होकर गुजरने वाली गंडक नहर यहां मानपुरा, गोरीगामा, पहाड़पुर, गरजौल, मुकुंदपुर, सदापुर, चकजाहिद, शंकरपुर, कादिलपुर, अब्दुलपुर, सूरतपुर, नीलकंठपुर, बनारसीपुर, अख्तियारपुर, लक्ष्मणपुर सहित दर्जनों गांव से होकर गुजरती है। वही अक्षयवट राय कॉलेज से होकर गुजरने वाली गंडक नहर हकीमपुर, माधौल, सिंहराय, गंगटी, करहटिया पहाड़पुर, हरपुर सहित दर्जनों गांव से होकर निकलती है। जिसमें समय पर कभी भी पानी नहीं रहता। वही मुकुंदपुर, सरसई, पताढ, लक्ष्मीपुर बखरी, नारायणपुर, बरियारपुर होते हुए निकलने वाली घाघरा नहर भी किसानो को फायदा तो नहीं देती। यह बाढ़ के समय संकट पैदा करती है। नहर किनारे फसलों की सिंचाई करने के लिए किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए वे बोर्डिंग, पंप सेट तलाशते हैं। किसान रामप्रवेश सिंह, सुरेंद्र राय, महेंद्र राय, हरेंद्र राय, ज्वाला प्रसाद, गणेश सिंह, अनिल प्रसाद, निरंजन कुमार आदि बताते हैं कि जब नहरे खुदी थी तो उनकी अच्छी और उपजाऊ भूमि इसमें चली गई। फिर भी आशा थी कि समय पर इसमें पानी छोड़ा जाएगा और वे लोग फसलों की सिंचाई कर पाएंगे। जबकि यह नहर उनके लिए मुंह चिढ़ाने जैसा साबित हो रही है। ऊपरी भूमि पर 90 फ़ीसदी किसानों ने गेहूं की बुआई कर ली है। वहीं चंवर की भूमि में धान काटने के बाद किसान खेतों को रबी बुवाई की तैयारी कर रहे हैं। किसान बताते हैं कि गेहूं की बुआई 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक की जाती है। जबकि इस बार कुछ किसानों ने समय से पहले भी गेहूं की बुवाई कर ली है।
रबी फसलों में सिंचाई की होती है अधिक जरूरत:
महुआ के किसान बताते हैं कि रबी फसलों में सबसे ज्यादा जरूरत सिंचाई की होती है। यह फसल सिंचाई के बदौलत ही ली जाती है। यही एक फसल है जिसे किसान सिंचाई के बदौलत अपने मन मुताबिक उपजाते हैं। इस समय खेतों में किसान आलू, मटर, गेहूं, मसूर, मकई, जई, उड़द, हरी सब्जियां सहित विभिन्न फासले लगा रखे हैं। जिसमें सिंचाई करना किसानों के लिए बेहद जरूरी है। किसानों ने बताया कि नहर खोदी गई तो इसमें समय पर पानी भी छोड़ जाना चाहिए। ताकि वे लोग फसलों में सिंचाई कर सकें।

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.