April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पति के अपाहिज होते ही पत्नी ने तोड़ा पति से नाता।

पति के अपाहिज होते ही पत्नी ने तोड़ा पति से नाता।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

वैशाली! महुआ, कहते हैं कि पति-पत्नी का रिश्ता जन्म जन्मांतर का होता है , लेकिन कुछ लोग एक जन्म में भी निभा पाना मुश्किल दिखाई पड़ता है ।ऐसे ही घटना महुआ थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर सलखन्नी पंचायत के वार्ड संख्या 5 की है ,जहां पर अनिल सिंह के पुत्र रमेश की शादी पातेपुर थाना क्षेत्र के डरुआ पंचायत अंतर्गत हरपुर हरि के गांव के पूजा कुमारी के साथ चार वर्ष पूर्व हुई थी ।शादी के बाद एक बच्ची को जन्म भी दिया। अचानक कुछ महीने पूर्व रमेश को परलाईसिस का अटैक हुआ और वह शारीरिक रूप से अपाहिज हो गया ।घर वाले ने अपने हैसियत के हिसाब से बहुत इलाज कराया ,उसके इलाज में ग्रामीणों ने भी सहयोग दिया ।थोड़ा सुधार भी हुआ लेकिन दुर्भाग्य की बात है रमेश की पत्नी पूजा उसके अपाहिज होते ही उसे छोड़कर जाने की तैयारी में लग गई। हद तो तब हो गई जब सोमवार की सुबह रमेश की पत्नी पूजा अपने मां सुशीला देवी के साथ आकर अपने मायके से मिले उपहार के सब सामान घर से बाहर निकलने लगी । जब लोगों ने विरोध किया तो ,सबके साथ झमेला करने पर उतारू हो गई। स्थिति बिगड़ते हुए देखा ग्रामीणों ने पुलिस की 112 नंबर डायल करके बुलाया लेकिन इसका भी दोनों मां बेटी पर कोई असर नहीं हुआ, फिर जाकर महुआ पुलिस दलबल के साथ पहुंची फिर भी वह बात नहीं मानी। अंत में स्थानीय पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पारस मणि एवं सरपंच इंद्रासन देवी तथा स्थानीय लोग सुबोध कुमार सिंह,दिनेश सिंह ,युगल सिंह,मदन सिंह,अमरजीत सिंह ,पूजा कुमारी की मां सुशीला देवी की उपस्थिति में उसे एक लिखित कागज और सम्मान की सूची बनाकर उसे जाने दिया। लोग कहते हैं की पत्नी बुरे वक्त में काम आती है ,लेकिन यहां तो कुछ और ही देखने को मिला । जब रमेश का बुरा वक्त आया, पत्नी साथ छोड़ कर चली गई, इसकी चर्चा ग्रामीण अंचलों में हर जगह सुनने को मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.