December 5, 2023

NR INDIA NEWS

News for all

सादगीपूर्ण रूप से मनाई गई शहीद राजेन्द्र सिंह की 99वीं जयंती —

सादगीपूर्ण रूप से मनाई गई शहीद राजेन्द्र सिंह की 99वीं जयंती —
नयागांव (सारण)
स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत नयागांव बाजार में स्थित शहीद राजेन्द्र स्मारक पर अगस्त क्रांति 1942 के वीर योद्धा अमर शहीद राजेन्द्र सिंह का 99वीं जयन्ती सोमवार को सादगीपूर्ण माहौल में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया।इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने शहीद राजेन्द्र सिंह को फूलमाला पहना कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
बताते चलें कि राजेन्द्र सिंह का जन्म 4 दिसम्बर 1924 को सोनपुर प्रखण्ड के रसूलपुर पंचायत स्थित बनवारी चक गांव में एक किसान परिवार में हुआ था राजेन्द्र सिंह युवा अवस्था मे अपने पिता शिवनारायण सिंह एवं माता जीरा देवी तथा पत्नी सुरेश देवी को घर पर छोड़ कर अगस्त 1942 में महात्मा गांधी के द्वारा जब अंग्रेजों भारत छोड़ो का आंदोलन आरम्भ किया गया तो उस आंदोलन में युवा राजेन्द्र सिंह भी कूद पड़े थे उस समय उनकी उम्र लगभग अठारह वर्ष होगी और उसी उम्र में ही पटना सचिवालय पर तिरंगा झंडा फहराने के दौरान ग्यारह अगस्त 1942 को अपने सात दोस्तों के साथ राजेन्द्र सिंह शहीद हो गये आज भी उनकी शहादत पर नयागांव के लोग गर्व महसूस करते हैं और हर साल चार दिसम्बर को शहीद राजेन्द्र सिंह की जयन्ती नयागांव में मनाते हैं।
इसमें मुख्य रूप से दिनेश ठाकुर,बीरेंद्र सहनी,नरेंद्र सिंह,उपेन्द्र सिंह,उदय कु सिंह,उमेश प्रसाद,विमल चौरसिया,हरेन्द्र सिंह, राजकुमार माझी सहित दर्जनों गणमान्य व्यक्ति शामिल हुये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.