श्रद्धा से याद किए गए शिक्षाविद समाजसेवी स्वर्गीय चंदेश्वर प्रसाद सिंह
श्रद्धा से याद किए गए शिक्षाविद समाजसेवी स्वर्गीय चंदेश्वर प्रसाद सिंह।
मोहम्मद ऐहतेशाम पप्पू संवाददाता पातेपुर।
पातेपुर के खेसराही गांव निवासी शिक्षाविद समाजसेवी स्वर्गीय शिक्षक चंदेश्वर प्रसाद सिंह की अठाहरवीं पुण्य तिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई प्रखंड क्षेत्र एवं गांव वासियों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
खेसराही गांव स्थित चंदेश्वर प्रसाद सिंह बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर स्थित स्वर्गीय श्री सिंह के प्रतिमा पर उनके पुत्र सह निवर्तमान मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सह राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रदेश महासचिव सह प्रखंड अध्यक्ष कुशवाहा संघ इंजीनियर मनोज कुमार सिंह, सेवानिवृत्त सिविल सर्जन डॉ केपी सिंह, मुखिया सह मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष दीलीप कुमार, जदयू प्रदेश राजनैतिक सलाहकार समिति सदस्य अशर्फी सिंह कुशवाहा, उप मुख्य पार्षद रविरंजन, राजकुमार सिंह मचछू सहनी, प्राचार्य दिनेश कुमार सिंह,लक्षमण सिंह, एकनाथ सिंह, राजेश कुशवाहा, सरपंच सैयद इकबाल , नथुनी सिंह, ब्रजेश कुशवाहा, मोहम्मद हैदर अली, प्रभात कुमार मधुकर, डाक्टर श्याम सुंदर, विरेन्द्र चौधरी, मोहम्मद ऐनुल हक, रणधीर सिंह, सोनेलाल सिंह, पुर्व जिला पार्षद सदस्य सुरेश चंद्र राय, पप्पू कुशवाहा, आदि सैकड़ों लोगों ने श्री सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय चंदेश्वर प्रसाद सिंह को याद करते हुए कहा उनके बताए हुए मार्ग पर चलने से ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी डेढ़ दशक बीत जाने के बाद भी वे आज भी गांव ही नहीं प्रखंड क्षेत्र के कोने-कोने के लोगों के दिलों में बसे हुए हैं लोगों ने श्री सिंह की पुण्य तिथि प्रतेयक वर्ष मनाने के लिए उनके पुत्र इंजीनियर मनोज कुमार को धन्यवाद दिया।
