अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दीवस के अवसर पर खेल कुद, चित्रकला, गायन प्रतियोगिता का आयोजन
अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दीवस के अवसर पर खेल कुद, चित्रकला, गायन प्रतियोगिता का आयोजन
रिपोर्ट :मोहम्मद ऐहतेशाम पप्पू
महुआ अनुमंडल स्तरीय बुनियाद केंद्र पातेपुर के परिसर में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दीवस के अवसर पर खेल कुद, चित्रकला, गायन प्रतियोगिता का आयोजन दिव्यांग बच्चों की बीच कराया गया। कार्यक्रम में सफल प्रतिभागियों को जिला प्रबंधक राजेश कुमार के द्वारा पुरुस्कार का वितरण किया गया। जिससे दिव्यांग बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। साथ ही जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष जिला स्तरीय चयनित समिति के द्वारा चयनित दिव्यांग जंदाहा प्रखंड के दस लाभुकों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल बुनियाद केंद्र पातेपुर में वितरण किया गया। स्थानीय भाजपा विधायक लखेंदर कुमार रौशन उर्फ लखेंदर पासवान, जिला केंद्र के प्रबंधक राजेश कुमार, बीडीओ मनोज कुमार राय, मोबिलिटी इंस्ट्रक्टर दिनेश भारती सुरक्षा कर्मी संजीव कुमार यादव, आदि ने संयुक्त रूप से हरि झंडी दिखाकर कर दिवयांगो को ट्राईसाईकिल से रवाना किया। इस दौरान बताया गया कि जिला प्रबंधक राजेश कुमार के नेतृत्व में जिले के सभी बुनियाद केंद्र पर वृद्ध विधवा एवं दिव्यांग लाभुकों का सेवा एवं समस्याओं का समाधान सुचारू रूप से हो रहा है।
