April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सिविल कोर्ट परिसर हाजीपुर में किया गया।

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सिविल कोर्ट परिसर हाजीपुर में किया गया।

रिपोर्ट :नसीम रब्बानी, वैशाली बिहार 

बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को सिविल कोर्ट परिसर हाजीपुर में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी जिला में सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार वैशाली श्री जीवनलाल ने किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर सामूहिक प्रयास से समाज में अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्तियों की मदद करनी है। आज का अवसर लोगों को मदद पहुंचाने का है । उन्होंने इस अवसर पर बैंक कर्मियों, इंश्योरेंस कंपनियों एवं सभी विभागों से आग्रह किया कि आप सभी अधिक से अधिक लोगों को राहत दे। उन्होंने कहा कि सुलह समझौता के आधार पर वादों के निष्पादन से समाज में भाईचारा और अमन चैन का माहौल काम होता है तथा मुकदमों का अंतिम निष्पादन होता है। कार्यक्रम में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश देवेश कुमार, गौरव कमल, नवीन कुमार ठाकुर, ज्योति प्रकाश , मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आदित्य पांडे , जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष शिवाकांत झा ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया तथा आग्रह किया कि आप सभी राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अपने-अपने मुकदमों का निष्पादन कराये । कार्यक्रम का संचालन स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सुधीर कुमार शुक्ला ने किया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार वैशाली राजेश कुमार ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार का उद्देश्य समाज में अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को राहत देना है तथा उन्हें कानून का लाभ पहुंचाना है । लोक अदालत के माध्यम से मुकदमों का अंतिम निष्पादन होता है तथा कोर्ट पर से मुकदमा का बोझ कम होता है। राष्ट्रीय लोक अदालत के द्वारा कल 2119 मामलों का निस्तारण किया गया तथा 7 करोड़ 53 लाख 21 हजार 68 रुपए की राशि का सेटलमेंट किया गया। आज के शिविर में सुलहनीय वादों निस्तारण हेतु 25 बेंच बनाए गए थे जिसमें बेंच संख्या एक में जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम के न्यायालय में लंबित दावा वाद, परिवारवाद, भारतीय स्टेट बैंक, केनरा बैंक, यूनियन बैंक, यूको बैंक और बैंक ऑफ़ इंडिया से संबंधित वाद बेंच संख्या 2 में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश दो एवं चार में लंबित दावा वाद, भू अर्जन, उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक, आरोहण फाइनेंस एवं उज्जीवन फाइनेंस से संबंधित वाद बेंच संख्या 3 में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तीन तथा 11 में लंबित दावा वाद,नीलाम पत्र, पंजाब नेशनल बैंक, सेंट्रल बैंक और इंडियन बैंक से संबंधित वाद एवं कंज्यूमर फॉर्म में से संबंधित वाद बेंच संख्या चार में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश 7 तथा 12 में लंबित दावा वाद बेंच संख्या 5 में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पांच तथा 13 में लंबित दावा वाद, इंडियन ओवरसीज बैंक, बैंक ऑफ़ महाराष्ट्रा, बैंक ऑफ़ बड़ौदा, श्री राम और उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस, एल एण्ड टी फाइनेंस, सोनाटा फाइनेंस एवं अन्य बैंक से संबंधित वादों बेंच संख्या 6 में मुख्य न्यायाधीश दंडाधिकारी हाजीपुर वैशाली में लंबित सभी प्रकार के सुलहनीय अपराधिक मामलें तथा लेवर एक्ट से संबंधित सभी कोर्ट के मामलें बेंच संख्या 7 में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी 9 के न्यायालय में लंबित सभी सुलहनीय आपराधिक एवं एन आई एक्ट से संबंधित मामलें बेंच संख्या 8 में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी 16 में तथा न्यायिक दंडाधिकारी मिस उजमा कमर के न्यायालय में लंबित सभी सुलहनीय आपराधिक एवं एन आई एक्ट से संबंधित मामलें। ग्राम कचहरी एवं सिविल रेवेन्यू में संबंधित मामलें
बेंच संख्या 9 में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी 2,3 एवं 8 के न्यायालय में लंबित सभी सुलहनीय आपराधिक एवं एन आई एक्ट से संबंधित मामलें। आपके साथ सभी न्यायालय में लंबित विद्युत विभाग से संबंधित मामलें बेंच संख्या 10 में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी 4 के न्यायालय में लंबित सभी सुलहनीय आपराधिक एवं एन आई एक्ट से संबंधित मामलें। साथ ही साथ दूरसंचार विभाग से संबंधित सभी प्रकार के मामलें
बेंच संख्या 11 में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी 5 के न्यायालय में लंबित सभी सुलहनीय आपराधिक एवं एन आई एक्ट से संबंधित मामलें
बेंच संख्या 12 में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी 6 के न्यायालय में लंबित सभी सुलहनीय आपराधिक एवं एन आई एक्ट से संबंधित मामलें
बेंच संख्या 13 में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी 7 के न्यायालय में लंबित सभी सुलहनीय आपराधिक एवं एन आई एक्ट से संबंधित मामलें
बेंच संख्या 14 में अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में लंबित सभी सुलहनीय आपराधिक एवं एन आई एक्ट से संबंधित मामलें साथ ही साथ परिवहन एवं वन विभाग से संबंधित सभी न्यायालय के लंबित मामलें
बेंच संख्या 15 में न्यायिक दंडाधिकारी मिस शिखा कुमारी के न्यायालय में लंबित सभी सुलहनीय आपराधिक एवं एन आई एक्ट से संबंधित मामलें
बेंच संख्या 16 में न्यायिक दंडाधिकारी श्री अंकित राजन के न्यायालय में लंबित सभी सुलहनीय आपराधिक एवं एन आई एक्ट से संबंधित मामलें
बेंच संख्या 17 में न्यायिक दंडाधिकारी श्री रोहित कुमार गुप्ता के न्यायालय में लंबित सभी सुलहनीय आपराधिक एवं एन आई एक्ट से संबंधित मामलें
बेंच संख्या 18 में न्यायिक दंडाधिकारी श्री नाजिम अहमद के न्यायालय में लंबित सभी सुलहनीय आपराधिक एवं एन आई एक्ट से संबंधित मामलें
बेंच संख्या 19 में न्यायिक दंडाधिकारी श्री प्रमोद कुमार के न्यायालय में लंबित सभी सुलहनीय आपराधिक एवं एन आई एक्ट से संबंधित मामलें
बेंच संख्या 20 में न्यायिक दंडाधिकारी श्री अनुराग मिश्रा के न्यायालय में लंबित सभी सुलहनीय आपराधिक एवं एन आई एक्ट से संबंधित मामलें
बेंच संख्या 21 में न्यायिक दंडाधिकारी श्री कुशन कुणाल के न्यायालय में लंबित सभी सुलहनीय आपराधिक एवं एन आई एक्ट से संबंधित मामलें
बेंच संख्या 22 में न्यायिक दंडाधिकारी श्री राकेश रंजन के न्यायालय में लंबित सभी सुलहनीय आपराधिक एवं एन आई एक्ट से संबंधित मामलें
बेंच संख्या 23 में न्यायिक दंडाधिकारी श्री सफदर सलाह के न्यायालय में लंबित सभी सुलहनीय आपराधिक एवं एन आई एक्ट से संबंधित मामलें
बेंच संख्या 24 में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम के न्यायालय में लंबित सभी सुलहनीय आपराधिक एवं एन आई एक्ट से संबंधित मामलें
बेंच संख्या 25 में न्यायिक दंडाधिकारी मिस सुजाता कुमारी के न्यायालय में लंबित सभी सुलहनीय आपराधिक एवं एन आई एक्ट से संबंधित मामलें का निष्पादन सुलह समझौता के आधार पर कराया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.