April 20, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पातेपुर में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने जन संवाद में गिनाई केंद्र सरकार की उपलब्धियां।

पातेपुर में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने जन संवाद में गिनाई केंद्र सरकार की उपलब्धियां।
रिपोर्ट :नागेन्द्र कुमार/ सुधीर मालाकार।वैशाली ! भारत सरकार के गृह राज्य मंत्री सह उजियारपुर के सांसद नित्यानंद राय ने
पातेपुर प्रखण्ड के अगरैल पंचायत के नव सृजित प्राथमिक विद्यालय, साहू पोखर में जन संवाद कार्यक्रम में भाग लिया।इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री नित्यानंद राय ने सैकड़ों लोगों उपस्थिति में केंद्र सरकार की विभिन्न लाभकारी योजना एवम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा को उपलब्धियों को लोगों को बताया ।पातेपुर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार एवम अंचलाधिकारी मुन्ना प्रसाद की देखरेख में संवाद कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के संदेश को सुनाया गया ।इस अवसर पर पूर्व मुखिया,देवेंद्र राय,उमेश विभु,अजब लाल साह,मुखिया विनोद साह,धर्मवीर यादव,मुखिया राम इकबाल चौरसिया,दिनेश साह, रविकेश आर्य,असगर अली,आदि सैकड़ो की संख्या में प्रधानमंत्री के जन संवाद कार्यक्रम को सुनने के लिए उपस्थित थे ।
स्थानीय सांसद नित्यानंद राय ने केंद सरकार की विभिन्न योजना,प्रधानमंत्री आवास योजना,उज्वला योजना,किसान सम्मान योजना,सुकन्या योजना को विस्तार रूप से लोगों को बताया,वही विधायक लखेन्द्र कुमार रौशन ने संबोधित कर कहा केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री के प्रयास से पातेपुर के लोगों को सभी योजनाओं का लाभ मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.