शीत की मौसम में कोहरे ने दी दस्तक तो गाड़ियों की धीमी पड़ी रफ्तार
शीत की मौसम में कोहरे ने दी दस्तक तो गाड़ियों की धीमी पड़ी रफ्तार
कोहरे के दस्तक से रबी उत्पादकों के खिले चेहरे
महुआ। रेणु सिंह
ठंड के मौसम में शनिवार को कोहरे का दस्तक हुआ। जिससे सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार कम गई। वही कोहरे के साथ ठंड बढ़ने से रबी उत्पादकों के चेहरे खिल गए हैं।
अग्रहण महीने में ठंड और कोहरा नहीं गिरने के कारण रबी उत्पादको में मायूसी थी। किसानों का कहना है कि रबी फसल के लिए कोहरा और ठंड संजीवनी माना जाता है। जब तक यह दोनों नहीं होंगे। खासकर गेहूं की अच्छी फसल नहीं ली जा सकती है। इस मौसम का पहला कोहरा के साथ ठंड ने भी पांव पसारना शुरू कर दिया है। इससे गेहूं उत्पादकों के हौसले बुलंद हुए हैं। गेहूं उत्पादक बताते हैं कि ठंड और कोहरा नहीं होने के कारण गेहूं के पौधों में ग्रोथ नहीं आ रही थी। जिसके कारण फसल कमजोर पड़ रही थी। अब कोहरे के साथ ठंड ने दस्तक दिया है तो फसल में ग्रोथ आएगी। किसान बताते हैं कि 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक गेहूं की बुवाई की जाती है। इस बार मलमास होने के कारण किसानों ने गेहूं की आगात बुवाई कर ली है। जिसमें सिंचाई जोड़-तोर से चल रही है। वही चंवर वाली भूमि पर धान काटने के बाद कुछ किसान गेहूं की बुवाई कर रहे हैं। वही अग्रहण की बारिश गेहूं के लिए किसान संजीवनी होना बता रहे हैं। इधर कोहली के कारण हाई स्पीड चलने वाली गाड़ियों के चक्के में ब्रेक लगा दी है। सुबह 9 बजे तक गाड़ियां दिन में हेडलाइट जला कर रेंगते हुए चली। वही स्कूल और कोचिंग जाने वाले छात्र-छात्राओं को कुहासे के कारण सड़क पर दिक्कतें आई। छात्र-छात्राओं ने बताया कि कुहासे के कारण सड़क पर चलने में डर भी लग रहा था।
