April 20, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में नय एसडीओ अपूर्वा त्रिपाठी संभालेंगी कार्यभार

महुआ में नय एसडीओ अपूर्वा त्रिपाठी संभालेंगी कार्यभार
महुआ। रेणु सिंह
महुआ के नए एसडीओ आइएएस अपूर्वा त्रिपाठी होगी। सरकार द्वारा शनिवार को जारी निर्देश में यहां के वर्तमान एसडीओ निवेदिता कुमारी की जगह अपूर्वा त्रिपाठी को बनाया गया है।
नए एसडीओ से महुआ के लोगों को कई अपेक्षाएं हैं। यहां रोज-रोज लग रही जाम की समस्या नासूर बनती जा रही है। वही अनुमंडल कार्यालय परिसर तो पूरी तरह गंदगी और घास फूस में डूबा है। परिसर में भवन के पास ही पानी का बहाव होता रहता है। जिससे न सिर्फ आमजनों को बल्कि अधिवक्ताओं को भी काफी परेशानियां आती है। महुआ नगर परिषद होने के बावजूद समस्याओं अंबार है। यहां नाला की समस्या, गंदा पानी का बहाव, जल जमाव की समस्या आदि बाजार में बनी रहती है। यहां नय एसडीओ को आने के जारी निर्देश पर बाजार वासियों ने समस्याओं की निदान की अपेक्षाएं पाल रखी है। नए एसडीओ को आने का इंतजार के साथ उनके स्वागत के लिए लोग तैयारी में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.