April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जननी बाल सुरक्षा के तहत 171 गर्भवतियों की हुई स्वास्थ्य जांच

जननी बाल सुरक्षा के तहत 171 गर्भवतियों की हुई स्वास्थ्य जांच
महुआ। रेणु सिंह
जननी बाल सुरक्षा के तहत शनिवार को यहां पीएचसी पर गर्भवतियों के लिए स्वास्थ्य मेला लगाया गया। इस मेले में 171 गर्भवतियों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें इस अवस्था में जच्चा बच्चा की सुरक्षा को लेकर विशेष जानकारी दी गई। यहां गणपतियों की भीड़ से अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल रहा।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोरंजन कुमार सिंह के निर्देशन में गर्भवतियों की स्वास्थ्य जांच की गई। उन्हें स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर विशेष जानकारी के साथ दवाएं भी दी गई। यहां स्वास्थ्य प्रबंधक प्रकाश कुमार द्वारा गर्भवतियों के स्वास्थ्य मेला के दौरान उनके लिए विशेष प्रबंध किए गए। यहां पर गर्भवतियों की वजन, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, एचआईवी, हेपेटाइटिस आदि की जांच की गई। जांच में अधिकतर गर्भवतियों की वजन में कमी और कमजोरी पाई गई। इस अवस्था में उन्हें जच्चा बच्चा को स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक आहार लेने की नसीहत दी गई। बताया गया कि जो गर्भवती स्वास्थ्य जांच कराने से छूट गई है। उनके दूसरे दिन भी स्वास्थ्य जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.