May 8, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

राज्य स्तरीय विद्यालय शतरंज (बालिका) खेल प्रतियोगिता शुरू।

राज्य स्तरीय विद्यालय शतरंज (बालिका) खेल प्रतियोगिता शुरू।

रिपोर्ट प्रभंजन कुमार

हाजीपुर कला, संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन, वैशाली द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय विद्यालय शतरंज बालिका खेल प्रतियोगिता 2023-24 का विधिवत उद्घाटन आज राज्य संपोषित बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हाजीपुर में किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन एडीएम वैशाली ने दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि विभिन्न जिलों से आए चयनित प्रतिभागी यहां भाग ले रहे हैं। आप सभी यहां से चयनित होकर नेशनल स्कूली गेम में अच्छा प्रदर्शन करें , इसके लिए मैं आपको अग्रिम बधाई देता हूं। खेल में हार जीत लगा होता है इससे घबराने की जरूरत नहीं है। खेल को खेल की भावना से पूरी लगन और ईमानदारी से खेलें। इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी सह वरीय उपसमाहर्ता वैशाली,राजीव कुमार ने अनुमंडल पदाधिकारी हाजीपुर, सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी वैशाली ,राज्य संपोषित बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य उपेंद्र कुमार तथा मीडिया कर्मी को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीम साहब, अनुमंडल पदाधिकारी हाजीपुर, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, वैशाली सभी मीडिया कर्मी , प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल के सदस्य, सभी जिलों से आए हुए मैनेजर ,कोच, प्रतिभागी एवं इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में लगे प्रतिनियुक्त कर्मी का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत है। दिनांक 14 /12/ 2023 से 16 /12/ 2023 तक चलने वाले तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता बालिका आयु वर्ग अंडर 14 ,अंडर 17 अंडर 19 में प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।आप सभी पूरी लगन और ईमानदारी से खेल का आनंद लें। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन उमेश कुमार प्रसाद सिंह ने किया। राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। हारमोनियम पर प्राचार्य उपेंद्र कुमार, अरविंद शास्त्री ,तबले पर मुकेश कुमार शर्मा , खंजरी पर अशोक कुमार सिंह एवं गायन में खुशी, प्राची, संध्या , कहकशां ,सुफिया खान एवं सन्ना प्रमुख है। इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा फीता काटकर शतरंज खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। जहां वैशाली की उभरती शतरंज खिलाड़ी एम ई सिंहा एवं लीजा राय के साथ मुख्य अतिथि शतरंज खेलकर प्रतियोगिता का आरंभ कराया ।इस अवसर पर बिहार के विभिन्न जिलों से आए हुए निर्णायक मंडल के सदस्य में नंदकिशोर साहब, आशीष राज ,राहुल कुमार, प्रियंका कुमारी, कृति श्रीवास्तव, रश्मि प्रिया, दिलीप कुमार भगत एवं पल्लक सिंहा प्रमुख है। वहीं इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए प्रतिनियुक्त शिक्षकों में धीरज कुमार वर्मा, हरिशंकर प्रसाद श्रीवास्तव, अमरेंद्र कुमार अमरेश, सुबोध कुमार चौधरी, मोहम्मद प्रवीण कुमार , उमेश कुमार सिंह,धीरज कुमार ,मधु रानी ,मथुरा प्रसाद, मोहम्मद कलीम आरफी, अर्चना कुमारी, आशुतोष कुमार, छोटेलाल, अमित कुमार सिंह, कार्यालय प्रभारी मुकेश कुमार एवं दुर्गेश नंदन जी ने इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। देर शाम तक प्रथम चक्र का खेल जारी रहा।

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.