March 16, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर योगदान करने पहुंची शिक्षिका,डीईओ ने दिए जांच के आदेश

फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर योगदान करने पहुंची शिक्षिका,डीईओ ने दिए जांच के आदेश

रिपोर्ट प्रभंजन कुमार,वैशाली बिहार 

हाजीपुर(वैशाली)फर्जी नियुक्ति पत्र बनवा कर डीईओ कार्यालय हाजीपुर में योगदान करने पहुंच गई शिक्षिका।नियुक्ति पत्र पर क्यू आर कोड नहीं रहने और सीरियल नंबर,रॉल नंबर मैच नहीं करने पर शक हुआ।तभी नियुक्ति पत्र की जांच पड़ताल की गई तो पत्र फर्जी निकला।जब महिला से डीईओ ने पुछताछ किया तो महुआ अनुमंडल क्षेत्र के पातेपुर रोड़ स्थित शर्मा साइबर कैफे द्वारा नियुक्त पत्र जारी करने की बात कही।उसने कहा की साइबर कैफे द्वारा एक और भी नियुक्ति पत्र जारी किया गया है जो की वे अभ्यर्थी मुजफ्फरपुर जिले के है।फर्जी शिक्षिका अभ्यर्थी महुआ थाना क्षेत्र के मिर्जानगर गांव निवासी मोहम्मद सेराज की पुत्री शाजिया खातून बताई गई है।जो की 13 दिसंबर को शर्मा साइबर से जारी किये गए फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर पातेपुर सैदपुर डुमरा मध्य विद्यालय में योगदान करने पहुंची थीं।लेकिन नियुक्ति नहीं लिया गया था और डीईओ कार्यालय से आर्डर करवाने को लेकर कहा गया।इसको लेकर शाजिया खातून ऑडर लेने डीईओ कार्यालय हाजीपुर में 14 दिसंबर को पहुंची थीं।तभी शक के आधार पर नियुक्ति पत्र की जांच की गई और फर्जी होने की बात डीईओ के समक्ष स्वीकार की।इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी बीरेंद्र नारायण ने बताया कि फर्जी तरीके से जारी कीए गए नियुक्ति पत्र लेकर शाजिया खातून पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के सैदपुर डुमरा मध्य विद्यालय में योगदान करने 13 दिसंबर को पहुंची थी।लेकीन क्यू आर कोड और सिरियल रॉल नंबर मैच नही करने पर योगदान नही लिया गया और डीईओ कार्यालय भेज दिया गया था ऑडर लेने के लिए।इसी दौरान यहां पहुंची थी।लेकिन जब जांच पड़ताल किया गया तो फर्जी साबित हुआ।डीईओ ने कहा कि इसकी जानकारी वैशाली जिलाधिकारी और विभागीय अधिकारी को दिया गया है।साथ ही संबंधित शर्मा साइबर कैफे संचालक और फर्जी कैंडीडेट के विरुद्ध कार्रवाई करने की अनुशंसा की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.