10 लोगों द्वारा कटाए गए थे नाजीर रसीद और नामांकन हुए 8, 20 दिसंबर को ले सकेंगे नाम वापसी
10 लोगों द्वारा कटाए गए थे नाजीर रसीद और नामांकन हुए 8, 20 दिसंबर को ले सकेंगे नाम वापसी
महुआ। रेणु सिंह
अनुमंडल कार्यालय पर पंचायत उपचुनाव के लिए हो रहे नामांकन के अंतिम दिन शुक्रवार तक पातेपुर प्रखंड के जिला परिषद क्षेत्र 11 में कुल 8 उम्मीदवारों ने नामजदगी की हालांकि कल 10 लोगों द्वारा नामांकन करने के लिए नजीर रसीद कटाए गए थे।
यहां निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ अपूर्वा त्रिपाठी के समक्ष आवेदनों को पूरी तरह तहकीकात के बाद नामांकन ली गई। बताया गया कि महुआ अनुमंडल के सभी 6 प्रखंडों में सिर्फ एक पातेपुर के 11 नंबर जिला परिषद उपचुनाव के लिए नामांकन लिया गया। इस क्षेत्र के उम्मीदवार के निधन हो जाने के कारण यहां उप चुनाव आगामी 28 दिसंबर को होगा। नामांकन की जांच 16 से 18 दिसंबर तक होगी। वही 30 दिसंबर को मतगणना की जाएगी। बताया गया कि पातेपुर जिला परिषद क्षेत्र 11 समान्य महिला पद पर नामांकन के लिए मंजू सिन्हा, रंगीला कुमारी, खुशबू कुमारी, शीला देवी, गुलनाज खातून, सीता देवी, सुमन सिंह, आशा देवी, निशा कुमारी और नगीना देवी का एनआर काटा गया था। जिसमें अंतिम दिन कुल 8 नामांकन हुए।

