एलआईसी सरेण्डर विभाग हाजीपुर के कर्मचारी दबंग निकला,
एलआईसी सरेण्डर विभाग हाजीपुर के कर्मचारी दबंग निकला,
वैशाली : उसकी गलती पर वरीय पदाधिकारी भी कारबाई करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। उक्त कर्मचारी निरंजन कुमार के विरूद्ध बीमाधारक नरेन्द्र कुमार सिंह, अब्दुल रसीद सहित अन्य बीमा धारकों ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरेण्डर विभाग के कर्मचारी निरंजन कुमार मनमानी करते हैं और आम बीमाधारक को परेशान करते हैं। आम बीमाधारक को सरेण्डर राशि प्राप्त करने में महीनों आफिस का चक्कर लगाना पड़ता है। बीमा धारकों का आरोप है कि निरंजन कुमार से सरेण्डर मे विलम्ब होने का कारण पुछने पर गुस्सा हो जाते हैं और धमकी देते हैं कि ज्यादा दिमाग खराब करोगे तो तुम्हारे आवेदन को रिक्वायरमेंट लगाकर पेंडिंग में डाल देंगे,छः महीने तक दौड़ते रहना। और उन्होंने ऐसा किया भी है कई बीमा धारकों का आधार कार्ड निकाल कर फेंक देते हैं और आधार कार्ड नहीं होने के नाम पर पेंडिंग में डाल देते हैं।इसकी शिकायत वरीय पदाधिकारीयों से किये जाने पर वे भी कारबाई करने में अक्षम साबित हो रहें हैं। आम बीमा धारकों का शिकायत है कि उक्त कर्मचारी अपने कुर्सी पर बैठते ही कम हैं, इधर-उधर घुमते रहते हैं।जब कभी वे अपने कुर्सी पर बैठते हैं तो मोबाइल पर व्यस्त रहते हैं। काम करने के लिए ज्यादा तागादा करने पर कहते हैं कि काम नहीं करेंगे, जहां जाना है जाओ। बीमा धारकों का कहना है कि वे मुसीबत और आकस्मिक जरूरी होने पर ही घटा सहकर अपने बीमा का सरेंडर करते हैं। ऐसे में विभाग के कर्मचारियों द्वारा परेशान करना कहां तक उचित है।प्रेषक:–नरेन्द्र कुमार सिंह, ग्राम-रघु अहोई, पोस्ट-असोई, जिला-वैशाली।(बीमा धारक)
