पातेपुर जिला परिषद ११ से उपचुनाव में आशा देवी ने अपना पर्चा दाखिल किया।
पातेपुर जिला परिषद ११ से उपचुनाव में आशा देवी ने अपना पर्चा दाखिल किया।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
वैशाली ! त्रिस्तरीय पंचायती राज के रिक्त पदों पर उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का सिलसिला जारी है।जिले के पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के जिला परिषद ११ से आशा देवी ने महुआ स्थित अनुमंडल कार्यालय में नामांकन निर्वाचित पदाधिकारी अपूर्वा त्रिपाठी के समक्ष अपने समर्थकों के साथ नामांकन पर्चा दाखिल किया। बताते चले की जिला परिषद क्षेत्र संख्या 11 से निवर्तमान जिला परिषद सदस्या गीता देवी की आकस्मिक निधन होने के कारण यह सीट खाली हो गया था ।जिसे भरने के लिए 15 दिसंबर तक कुल 8 उम्मीदवारों ने अपनी नामांकन दाखिल किया है। नामांकन लेने वालों में आशा देवी के साथ-साथ निवर्तमान जिला परिषद सदस्या गीता देवी की पुत्री खुशबू कुमारी भी शामिल है।
