पातेपुर जिला परिषद् क्षेत्र 11से आशा,खुशबू सहित 8 प्रत्याशियों ने नामांकन किया ।
पातेपुर जिला परिषद् क्षेत्र 11से आशा,खुशबू सहित 8 प्रत्याशियों ने नामांकन किया ।
रिपोर्ट नागेन्द्र कुमार / सुधीर मालाकार।
वैशाली !पातेपुर ,प्रखंड क्षेत्र के जिला परिषद् क्षेत्र संख्या 11 से महुआ नामांकन निर्वाची पदाधिकारी अपूर्वा त्रिपाठी के समक्ष अभी तक 8 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया । अंतिम दिन आशा देवी एवम पूर्व जिला परिषद् विनय सिंह व दिवंगत जिला परिषद् गीता देवी की पुत्री खुशबू कुमारी ने नामांकन पत्र दाखिल किया है ।
बता दें जिला परिषद् गीता देवी के बीमारी से आकस्मिक निधन के कारण यह सीट खाली हो गया था। नामांकन के समय जिला परिषद उम्मीदवार आशा देवी के साथ भारी संख्या में समर्थक उपस्थित थे,वही खुशबू कुमारी के साथ उनके प्रस्तावक सुबोध कुमार, पूर्व जिला परिषद् विनय सिंह, भोला यादव, लक्ष्मण सिंह , जप्पी राय, नागेंद्र राय, मुखिया सुंदेश्वर पासवान,मुखिया गौतम राम, पंचायत समिति मो निजाम, जगत भगत, मुकुल राय, लक्ष्मी ठाकुर, सोने लाल साह, समाजसेवी सुबोध सिंह, जनक राय, शंकर भगत, प्रभु नारायण सिंह, धर्मेंद्र पासवान, मोहन पासवान समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थें
