प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गोरौल सहित कई उप स्वास्थ्य केन्द्रो का हुआ औचक निरीक्षण।
गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गोरौल सहित कई उप स्वास्थ्य केन्द्रो का हुआ औचक निरीक्षण। राज्य स्वास्थ्य के उप सचिव राजेश सिंह गोरौल प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सहित अन्य कई उप स्वास्थ्य केन्द्रो पर पहुंच कर औचक निरीक्षण किया, पाया कि 16उप स्वास्थ्य केंद्र में मात्र 10 उप स्वास्थ्य केंद्र पर सीएचओ है बहाल है , बाकी
6 केंद्रों पर सीएचओ का पद खाली पड़ा है, वहीं पिरोई उप स्वास्थ्य केंद्र के भवन एवं चारदीवारी को लेकर भी चर्चा किया, वहीं कुछ केंद्रो पर शौचालय एवं साफ-सफाई को लेकर फटकार लगाते हुए कहा कि किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल पहुंच कर जांच के क्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी राजेश कुमार को निर्देश देते हुए कहा कि सभी सीएचओ को रेगुलर ट्रेनिंग दें उन्हें जानकारी की आवश्यकता है, साथ ही कहा कि ट्रामा सेंटर जल्द ही आपके हवाले कर दिया जाएगा, इस मौके पर उपस्थित नजर आए डॉ सतनारायण पासवान, स्वास्थ्य प्रबंधक रेनू कुमारी , डॉ विवेक कुमार, संभू कुमार, बिरजू कुमार सहित अन्य लोग
