April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सामुदायिक जेट्टी का विकास कर अंतर्देशीय जल परिवहन को बढ़ावा दिया जायेगा ।

सामुदायिक जेट्टी का विकास कर अंतर्देशीय जल परिवहन को बढ़ावा दिया जायेगा ।

रिपोर्ट प्रभंजन कुमार

 

हाजीपुर, : जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा की अध्यक्षता में वैशाली समाहरणालय सभागार में भारतीय अंतर्देशीय जल मार्ग प्राधिकरण के तत्वाधान में सामुदायिक जेट्टी के विकास और संचालन पर इसके सभी हितधारकों की एक महत्वपूर्ण बैठक दिनांक-12.12.

• 2023 को सम्पन्न हुयी जिसमें क्षेत्रीय निदेशक, श्री एल.के. रजक भी उपस्थित थे। इस बैठक में भारतीय अंतर्देशीय जल मार्ग प्राधिकरण के द्वारा बिहार में किये गये कार्यों की पीपीटी के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी गयी जिसमें बताया गया कि अंतर्देशीय जल परिवहन कम लागत, विश्वसनीय, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन मुहैया कराता है। आधुनिक अंतर्देशीय जहाजों के उपयोग हेतु विकासित किए जाने पर यह रेल और सड़क के बुनियादी ढांचे के साथ ही निवेश की जरूरतों को कम कर सकता है। जलमार्गों के जरिए तटीय राज्यों में व्यापार एवं यातायात का मजबूत माध्यम तैयार किया जा रहा है। इनके जरिए न सिर्फ अंतक्षेत्रीय व्यापार को

बढ़ावा मिलेगा बल्कि रेल, सड़क और वायुमार्ग के माध्यम से होनवाले व्यापार के कारण पढ़नेवाले

अर्थिक बोझ को कम किया जा सकता है। वर्तमान में बिहार के 11 जिले में कुल 21 सामुदायिक जेट्टी का निर्माण कराया जा रहा है।

ये घाट दो प्रकार के है- एक एचडीपीई एवं दूसरा स्टील | ये दोनों घाट फ्लोटिंग है जिससे पानी के स्तर के साथ इन्हें आगे और पीछे आसानी से किया जा सकता है। वैशाली जिला में भी दो सामुदायिक जेट्टी चयनित हैं। राघोपुर दियारा एवं कच्ची दरगाह में एचडीपीई की जेट्टी लग चुकी है वहीं राघोपुर दियारा में जेट्टी निर्माण से सम्बंधित सभी आवश्यक समान उपलब्ध हो गए हैं और जेट्टी का निर्माण 10 से 15 दिनों में पूरा करा लिया जायेगा। इन दोनों जगह ट्रैफिक असेस्मेंट भी किया गया था जिससे ये निकल कर सामने आया की प्रतिदिन 10 हजार से ज्यादा लोग अपनी दिनचर्या के कार्यों, रोजगार सम्बन्धी कार्यों, व्यापार सम्बंधी कार्यों के लिए लोग राघोपुर दियारा से कच्ची दरगाह की तरफ आते हैं साथ कच्ची दरगाह से राधोपुर दियाया की ओर जाते हैं।

जिलाधिकारी के द्वारा सभी बातों को ध्यान से सुना गया तत्पश्चात् उन्होंने भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के क्षेत्रीय निदेशक श्री एल के रजक से कहा कि वैशाली जिला के इतिहास को देखते हुए यहाँ के लिए और भी सामुदायिक घाटों का चयन करें ताकि जिले की सुन्दरता बढ़ सके और आवागमन सुविधाजनक हो सके। बैठक में ही जिलाधिकारी के द्वारा जिला परिवहन पदाधिकारी को इस कार्य के लिए नोडल बनाया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण को किसी भी तरह की आवश्यकता हो तो जिला प्रशासन मदद करने तो तत्पर है। आप हमें बताएं हम जल मार्ग के विकास हेतु एवं जिला वैशाली की जनता के

बेहतरी के लिए काम करेंगे।

इस अवसर पर इसके सभी स्टेक होल्डर्स यथा वन प्रमंडल पदाधिकारी, जिला रोजगार

पदाधिकारी, पथ निर्माण विभाग, लघु सिंचाई, कृषि, पशुपालन, पर्यटन विभाग के पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किये। बैठक में अपर समाहर्त्ता श्री विनोद कुमार सिंह, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी श्री मनोज कुमार, एसडीओ श्री रामबाबु बैठा, डीसीएलआर सोनी कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी हाजीपुर, लालगंज, राघोपुर, महनार, कार्यपालक पदाधिकरी नगर परिषद्, हाजीपुर, लालगंज एवं महनार, सीटी मैनेजर हाजीपुर उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री छविरंजन एवं सुश्री पूनम मिश्रा (मानव सेवा संस्थान) के द्वारा किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.