गोरौल थाना में 3 हजार लीटर शराब किया गया नष्ट।
गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट ।
गोरौल थाना में 3 हजार लीटर शराब किया गया नष्ट।
गोरौल थाना परिसर में शनिवार को कई महीनों से पड़ा लगभग 3 हजार लीटर देशी एवं विदेशी शराब को नष्ट किया गया.
जानकारी के अनुसार
विभिन्न कांडों में जप्त किये गए देशी एवं विदेशी शराब को गोरौल थाना परिसर में विनष्टीकरण किया गया.
मौके पर उपस्थित अंचलाधिकारी ब्रजेश कुमार पाटिल,थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने अपने देखरेख में शराब का विनष्टीकरण की करवाई की जिसमें जेसीबी के द्वारा एक एक बोतल शराब को नष्ट
किया गया.
विनिष्टिकरण के दौरान पदाधिकारियो ने बताया कि जिला पदाधिकारी वैशाली के आदेशानुसार जप्त की गई विदेशी एवं देशी शराब को नष्ट किया गया है.
