फुलवरिया चंचल सुमन नर्सिंग कॉलेज पर छात्र-छात्राओं का धमाल
फुलवरिया चंचल सुमन नर्सिंग कॉलेज पर छात्र-छात्राओं का धमाल
प्रशिक्षुओं द्वारा पेश किए गए एक से बढ़कर एक कार्यक्रम को देख चकित हुए दर्शक, गीत-संगीत के साथ नृत्य पर झूमते रहे लोग
वर्ष 2023 का सुरभि वर्मा चुनी गई मिस फ्रेसर तो अमन कुमार मिस्टर फ्रेशर बने
महुआ। रेणु सिंह
हंगामा खड़ा करना मेरी मकसद नहीं सूरत बदलनी चाहिए इसी के साथ फ्रेशर पार्टी के मौके पर नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुति पेश की गई। जिसे देखकर दर्शक आश्चर्यचकित होते रहे। कार्यक्रम में वर्ष 2023 का सुरभि वर्मा को मिस फ्रेशर तथा अमन कुमार को मिस्टर फ्रेशर चुना गया।
यह फ्रेशर पार्टी कार्यक्रम का आयोजन यहां फुलवरिया स्थित चंचल नर्सिंग कॉलेज पर किया गया। जिसमें नर्सिंग कॉलेज के प्रशिक्षुओं ने रंगारंग कार्यक्रम पर धमाल मचाया। अरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो दर पर सुदामा गरीब आ गया है पर जब भावनात्मक झांकी सोनम और सपना ग्रुप के द्वारा दिखाई गई तो दर्शक भाव विहल हो गए। गणेश वंदना पर तान्या और उसकी पार्टी ने भाव नृत्य पेश किया। कॉलेज पार्टी ड्रामा पर लोग हंसते-हंसते लोटपोट होते रहे। कार्यक्रम में तान्या, सुरभि, आरती, सपना, अनुष्का, शिवम, अमन आदि का भी परफॉर्मेंस राधा तेरी चुनरी, रंगीलो मारो ढोलना, बड़ी मुश्किल बाबा बड़ी मुश्किल, रीमिक्स डांस को लोगों ने से सराहा। छोटी बच्ची अमेरा की नृत्य पर तो दर्शक तालियां बजाने को मजबूर हुए। कार्यक्रम के मौके पर कॉलेज के निदेशक सुरभि सुमन, सचिव प्रेम शंकर कुमार के अलावा डॉ सुमन सिन्हा, डॉ चंचल वाला, डॉ उदय शंकर कुमार, डॉ जया सिंह, शंकर कुमार आदि उपस्थित थे।
