पातेपुर के सुक्की व डरूआ में केंद्रीय राज्य मंत्री ने किया जनसंवाद।
पातेपुर के सुक्की व डरूआ में केंद्रीय राज्य मंत्री ने किया जनसंवाद।
रिपोर्ट नागेंद्र कुमार/ सुधीर मालाकार। वैशाली!
पातेपुर प्रखण्ड मे केंद्रीय राज्य मंत्री खगन सिंह,कुलस्ते ने वैशाली जिले के पातेपुर प्रखण्ड के सुक्की व डरुआ पंचायत में पहुँच प्रधानमंत्री के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दे।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विकसित भारत बनाने में प्रधानमंत्री हमेशा लगे हुए है।24 में पुनः नरेंद्र मोदी की पूर्ण बहुमत के सरकार बनेगी ।केंद्रीय मंत्री ने केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजना चाहे प्रधनमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान योजना,सुकन्या योजना,उज्वला योजना ,गरीबों को मुफ्त अनाज योजना के साथ कई योजनाएं चलाई गई है ।आज देश ही नही बल्कि प्रधानमंत्री का विदेश मे डंका बज रहा है । डरुआ पंचायत भवन के सामने परिसर में स्थानीय मुखिया सह पूर्व विधायक पुत्र उत्तम चौधरी की अध्यक्षता व संचालन में जनसंवाद कार्यक्रम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित संबोधित करते कहा कि डरूआ ग्रामीण बैंक के हजारों लोगों का रुपये का गबन हुआ था। मेरे पहल से लोगो को रुपया वापस हुआ है। साथ ही हमने कस्तूरी सराय से।महुआ जर्जर सड़क को केंद्रीय मद से मरम्मत करा दिया । पातेपुर बी डी ओ मनोज कुमार राय ने योजनाओं की जानकारी दी।.इस अवसर पर अजब लाल साह,शिवचंद्र राम,राजीव कुमार,दयानंद सिंह,असगर अली,दिलीप सिंह, सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीण उपस्थित थे ।
