April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मोटे अनाज की खेती की दी गई जानकारी

मोटे अनाज की खेती की दी गई जानकारी
महुआ। रेणु सिंह
लालगंज प्रखंड परिसर स्थित ई किसान भवन में आज प्रखण्ड किसान सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता आत्मा अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिंह ने किया। उन्होंने ने अपने संबोधन में मोटे अनाज की खेती के विषय में किसानों को विस्तार से जानकारी उपलब्ध करायी।इस अवसर पर प्रखंड तकनीकी प्रबंधक- सह-प्रखंड उद्यान पदाधिकारी, अनिकेत कुमार ने श्रीअन्न की उपयोगिता, ड्रेगन फूड की खेती बकरी पालन इत्यादि के विषय में जानकारी उपलब्ध करायी।आत्मा अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिंह ने किसानों को जल वायु परिवर्तन के खतरों से सावधान करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि मोटे अनाज की खेती कर पर्यावरणीय असंतुलन से बचा जा सकता है। मोटे अनाज सेहत के लिए भी बहुत लाभदायक है,साथ ही कम पानी में भी इसकी खेती की जा सकती है। प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, अनिकेत कुमार ने किसानों को मोटे अनाज से संबधित तकनीकी जानकारी दी। सहायक तकनीकी प्रबंधक डॉ पूजा किशोर ने मौसम अनुकूल एवं प्राकृतिक खेती की जानकारी दी। साथ ही सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत चर्चा की। इस बैठक में किसान सलाहकार समिति के सदस्य, शत्रुध्न सिंह, राम प्रवेश सिंह ,कमलेश्वर पासवान,संतोष राय, दिलीप कुमार सिंह,मुकेश कुमार, विनीत कुमार मिश्र इत्यादि ने किसानों को परिभ्रमण एवं प्रशिक्षण हेतु राज्य से बाहर भेजने हेतु सुझाव दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.