April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जिलाधिकारी ने की मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा

जिलाधिकारी ने की मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा
महुआ। रेणु सिंह
जिलाधिकारी के द्वारा रविवार को महुआ प्रखंड कार्यालय पर चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की गई। समीक्षा डीएम ने मुख्य रूप से नाम जोड़ने के लिए प्राप्त प्रपत्र और विलुप्त करने के लिए प्रपत्र पर जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने उपस्थित पदाधिकारी और बीएलओ को विभिन्न निर्देश दिए। डीएम को यहां प्रखंड कार्यालय पर पहुंचते ही कर्मियों में हड़कंप मच गई।
जिलाधिकारी यशपाल मीणा यहां सीधे प्रखंड कार्यालय पहुंचकर बीएलओ के द्वारा किए जा रहे मतदाता पुनरीक्षण कक्ष पर पहुंच गए। नए मतदाताओं को नाम सुधार सहित अन्य प्रविष्टि स्थानांतरण तथा दिव्यांगजन के चिन्हीकरण के लिए प्राप्त प्रपत्र‌ की समीक्षा की। उन्होंने प्राप्त आवेदनों के डिजिटाइजेशन कार्य के बारे में गहन रूप से जानकारी ली। मौके पर पर सभी बीएलओ को मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ पूर्ण करने के लिए सख्त निर्देश दिए। यहां डीएम ने कहा कि इस मतदाता पुनरीक्षण कार्य सभी बीडीओ के साथ नियमित रूप से समीक्षा की जाएगी। उन्होंने मतदाता सूची प्रारूप प्रकाशन से पहले सभी कार्यों को अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी अपूर्वा त्रिपाठी व अन्य पदाधिकारी सहित विभिन्न कमी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.