निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण में सैकड़ो लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच
निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण में सैकड़ो लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच
महुआ। रेणु सिंह
स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर यहां रविवार को छतवारा स्थित एक निजी स्कूल पर स्वास्थ्य जांच शिविर के साथ-साथ शिक्षा सामाजिक और न्याय सिविर का भी आयोजन किया गया। जहां महिला पुरुष की हुई भारी भीड़ से आपाधापी का माहौल रहा।
यहां मानव सेवा संघ के द्वारा आयोजित स्वास्थ्य जांच सिविर में ढाई सौ लोगों का इलाज किया गया और उन्हें मुफ्त में दवाएं भी दी गई। स्वास्थ शिविर में प्रो डॉ सुरेंद्र प्रसाद सिंह, डॉ राकेश कुमार, डॉ श्यामसुंदर सिंह, डॉ राजेश कुमार सिंह, डॉ नूतन, डॉ राजीव कुमार, डॉ के कुमार, डॉ प्रतीक आनंद तथा डॉ अरुण कुमार ने आए रोगियों का इलाज किया। यहां डॉ श्याम सुंदर सिंह ने बताया कि शिविर में सर्दी, खांसी और बैक्टीरियल फीवर के मरीज अधिक आए। मरीजों में बच्चे और महिलाओं की संख्या अधिक थी। इसके साथ ही शिक्षण शिविर में लोगों को पढ़ाई लिखाई से संबंधित जानकारी और सरकार द्वारा दी जाने वाली लाभ के बारे में बताया गया। यहां स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के बारे में विशेष तौर पर जानकारी दी गई। सामाजिक सिविर में लोगों को समाज चेतना के बारे में जानकारी मिली। वही न्याय सिविर में हाईकोर्ट के अधिवक्ता शंभू नाथ सिंह और डॉ शशी भूषण के द्वारा लोगों को अपने अधिकार और मानव सुरक्षा के बारे में बताया गया। उन्होंने लोगों के अपनी सुरक्षा को लेकर जानकारी दी और अधिकार के बारे में विशेष तौर पर बताया।
